फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   570 shops remained closed in the district for the third day as well

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में तीसरे दिन भी 570 दुकानें रहीं बंद

Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
570 shops remained closed in the district for the third day as well
फोटो संख्या:71- महेंद्रगढ़ बस  स्टैंड रोड पर बंद खाद-​बीज की दुकान--संवाद - फोटो : थाना में खड़ी पकड़ी गई कार।
महेंद्रगढ़/कनीना। खाद बीज विक्रेताओं की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते किसानों को कपास के लिए बीज व खाद नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

खेतों की दोबारा सिंचाई करने की नौबत आ चुकी है। जिले में खाद-बीज विक्रेताओं की हड़ताल के चलते पिछले तीन दिनों में करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। खाद बीज व कीटनाशक विक्रेता एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप यादव ने बताया कि तीसरे दिन हड़ताल जारी रही है।
विज्ञापन

करनाल में राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार संगठन की मांगे नहीं मानती है तब तक खाद बीज कीटनाशक की दुकान बंद रहेगी। जिलेभर में 570 खाद बीज कीटनाशक की दुकानें हैं। यह हड़ताल सप्ताह भर के लिए प्रस्तावित है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में हड़ताल को निरंतर जारी रखने का आदेश दिया है। अगर सरकार मांगों पर समाधान का रास्ता निकलती है तो हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से खाद की दुकानें बंद होने से किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खरीफ की फसल के लिए बिजाई का समय शुरू होने वाला है। इससे किसान खाद-बीज लेने के लिए चक्कर लगा रहे है। तीन दिन में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा सत्र में खाद-बीज एवं पेस्टिसाइड एक्ट पारित किए जाने के विरोध में हड़ताल पर हैं। इस एक्ट की धारा 19 ए को लेकर खाद बीज कीटनाशक विक्रेता एसोसिएशन का विरोध है।

फोटो संख्या:71- महेंद्रगढ़ बस  स्टैंड रोड पर बंद खाद-बीज की दुकान--संवाद

फोटो संख्या:71- महेंद्रगढ़ बस  स्टैंड रोड पर बंद खाद-बीज की दुकान--संवाद- फोटो : थाना में खड़ी पकड़ी गई कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed