{"_id":"5f11e1928ebc3e635c771cff","slug":"57-corona-positive-in-one-day-highhest-narnol-news-rtk564501631","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में सबसे अधिक 57 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में सबसे अधिक 57 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
कटेंटमेंट जोन में बंद रास्ता।
- फोटो : Narnol
जिले में शुक्रवार को 57 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 592 हो गई है। अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले शुक्रवार को आए। जबकि आठ कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 304 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 287 केस अभी भी एक्टिव हैं। एक केस राजस्थान का होने पर उसकी काउंटिंग नहीं की गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 5 मोबाइल टीमों ने 309 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 17 जुलाई तक 78127 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 45909 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 10890 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 478 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विभाग के अनुसार कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी नारनौल शहर में कोरोना के 13 केस आए हैं। नारनौल की अनाजमंडी और काठमंडी कोरोना का हॉट स्पॉट बनी हुई है। शुक्रवार को आए मामलों में अनाजमंडी में एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। पहले इस घर में एक महिला कोरोना वायरस से पीड़ित मिली थी। इसके बाद घर के अन्य लोगों का सैंपल लिया गया था। अब सास, ससुर और देवर बच्चे समेत कुल आठ लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं काठमंडी के युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव था। उसका भाई उसे अस्तपाल में देेखरेख कर रहा था। अब वह भी कोरोना मरीज निकला है। पुरानी मंडी का युवक चार लोगों के साथ बहरोड़ जाता था। इसमें एक पॉजिटिव आया था। इसके बाद चारों ने सैंपल दिया था। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हुडा सेक्टर में एक डॉ. कोरोना संक्रमित मिला है। डॉक्टर निजी अस्पताल में काम करता है और एक कोरोना मरीज को देखा था। इसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया था और डॉक्टर का सैंपल लिया गया था। उसे होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला चांदुवाड़ा का युवक रेवाड़ी जाने वाले युवक के संपर्क में आने पर संक्रमित मिला है। सैन चौक वाले की बस स्टैंड के पास कापी-किताब की दुकान है। युवक कोरोना मरीज मिला है।
मौरूड़ में दो परिवारों से 11 समेत 21 कोरोना पॉजिटिव मिले
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में 21 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जानकारी के अनुसार गांव मौरूड़ में दो परिवारों से 11 लोग, कालबा, थनवास, पीपा का नांगल, खानपुर गांव, बानिया की ढ़ाणी, कोजिदा की ढ़ाणी, छापड़ा सलीमपुर, नांगल चौधरी में एक-एक में और कमानियां में दो केस मिले हैं। गांव मौरूड़ में मिले पॉजिटिव गांव में पहले आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहे थे। इनका 14 जुलाई को सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दुकानदार नांगल चौधरी, एक दुकानदार गांव थनवास व एक दुकानदार गांव कालबा में जो कि पहले मिले पॉजिटिव दुकानदार के संपर्क में आए थे। पीपा का नांगल में मिला पॉजिटिव बाहर से आया है और मजदूरी करता हैं। खानपुर में मिला पॉजिटिव बिगोपुर पीएचसी में डॉटा आपरेटर हैं। वहीं ढ़ाणी बानिया वाली में भी स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले डाटा आपरेटर पॉजिटिव मिला है। पीएचसी बूढ़वाल में कार्यरत है। छापड़ा सलीमपुर की एक आशा वर्कर व गांव कमानियां में दो आशा वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। सात को कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा भेजा गया है। 14 पॉजिटिव को होम आइसोलेट किया गया हैं। वहीं नांगल चौधरी में शुक्रवार को 12 सैंपल व गांव थनवास में 9 सैंपल लिए गए हैं। मेडिकल टीम में डॉ. अभिषेक सिंघानिया, डॉ. अविनाश पुनिया, डॉ. मनीष यादव, डॉ. जिलेसिंह, धर्मवीर यादव, अमरजीत यादव व योगेश शर्मा शामिल रहे।
आशा वर्कर का पॉजिटिव मिलने से बढ़ा टेंशन
क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आशा वर्करों का पॉजिटिव मिलना विभाग की टेंशन बढ़ा सकता हैं क्योंकि आशा वर्करों की विभाग द्वारा गांवों में परिवार वाइज जानकारी जुटाना व बाहर से आए लोगों पर नजर रखने की ड्यूटी लगाई हुई हैं। जिससे ये हर घर में जानकारी जुटाने के लिए जाती हैं। गांवों में आशा वर्कर पॉजिटिव मिल रही हैं। जिससे कोरोना की ये चेन और अधिक फैलने की संभावना बढ़ गई है।