{"_id":"5a68d58a4f1c1b89268b65ce","slug":"51516819850-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम खुलवाने को लेकर ग्रामीणों ने एमडी के नाम प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम खुलवाने को लेकर ग्रामीणों ने एमडी के नाम प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव कांटी के ग्रामीणों ने गांव में एटीएम खुलवाने को लेकर बुधवार को प्रदर्शन कर सर्व हरियाणा बैंक के एमडी के नाम ब्रांच प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कर्नल अशोक चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक कांटी में पहुंचे। बैंक के बाहर प्रदर्शन किया तथा ब्रांच प्रबंधक अजय कुमार को एमडी के नाम ज्ञापन दिया।
एमडी के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पिछले 35 साल से गांव में काम कर रहा है। परंतु आज तक गांव में एक भी एटीएम नहीं लगाया गया, जबकि उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड वितरित कर रखे हैं। इस बैंक से कांटी, खेड़ी, नावदी, रामपुरा, बास, बिहाली के ग्रामीण जुड़े हुए हैं। गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों को रुपये लेने में भारी परेशानी होती है। उन्हें रुपये निकालने के लिए 12 किलोमीटर दूर अटेली जाना पड़ता है। अटेली से गांव आते समय बिहाली बणी में कई बार लोगों से लूट हो चुकी है। रात के समय अटेली से रुपये लेकर गांव पहुंचना बहुत ही मुश्किल काम होता है। दूसरा कई गांवों के उपभोक्ता होने के कारण बैंक से रुपये निकलवाते समय बुजुर्गों को परेशानी होती है। ऐसे में अगर यहीं एटीएम हो तो आसानी से रुपये निकलवाये जा सकते हैं। दूसरा अटेली व अन्य स्थानों से रुपये लाने के लिए बुजुर्ग अपना एटीएम कार्ड युवाओं का थमा देते हैं, जिसका दुरुपयोग होने का खतरा भी रहता है। उन्होंने बैंक महा प्रबंधक से जल्द ही गांव में एटीएम सुविधा दिलवाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण महिलाएं भी शामिल रही। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को दी जा रही एटीएम सुविधा का लाभ तभी पूरा मिल सकेगा जब गांव में ही एटीएम खोला जाए।