फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खेड़ी में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा -आम रास्तों व पंचायत भूमि से हटाये कब्जे

खेड़ी में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा -आम रास्तों व पंचायत भूमि से हटाये कब्जे

Sat, 20 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा -आम रास्तों व पंचायत भूमि से हटाये कब्जे
गांव खेड़ी में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव खेड़ी में सड़क और पंचायत भूमि पर किए अवैध कब्जों को शुक्रवार को जेसीबी से गिराया गया। एसडीएम की अनुमति से पैमाइश करवा कर पंचायत ने गांव के आम रास्ते पर बने चबूतरे, शौचालय को पीले पंजे से गिराया।
अवैध कब्जा हटाने की पहल सरपंच नरेन्द्र ने की। सरपंच ने सबसे पहले अपने अवैध कब्जे को हटाया। इसके बाद आम रास्तों से कब्जा हटाया गया। गिरदावर महावीर की पैमाइश पर मौके पर ही पीला पंजा चलाकर हटा दिया गया। पंचायत द्वारा अवैध कब्जा हटाने की मुहिम में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। जेसीबी से पहले कई लोगों ने स्वयं ही कब्जा को हटा लिया था।
विज्ञापन

सरपंच नरेन्द्र सिंह ने बताया कि आम रास्तों में चबूतरा व अन्य तरीके से अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था जिससे 27 फुट का रास्ता 12 फुट रह गया था। वहीं जोहड़ व अन्य स्थानों पर चार दीवारी बनाकर कब्जा किया हुआ था। पैमाइश के दौरान उनकी भी चार दीवारी पंचायत भूमि में मिली। सरपंच ने सबसे पहले अपनी चार दीवारी को पीले पंजे से गिराया इसके बाद अन्य लोगों का कब्जा हटवाना शुरू किया। लोगों का कहना है कि बिना भेदभाव गांव के सभी रास्तों से कब्जा हटाया जाना चाहिए। गांव के सरपंच ने बताया कि आज पैमाइश में जो अवैध कब्जे थे। उनको नोटिस देकर हटाये गए है। अगली पैमाइश 22 जनवरी को करवाई जाएगी। पैमाइश के दौरान अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। एसईपीओ करतार सिंह का कहना है कि पंचायत का यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पंचायत अपने स्तर पर कब्जा कार्रवाई करने में सक्षम है। अगर पंचायत को कोई परेशानी आती है और कोई व्यक्ति इसके लिए अड़चन पैदा करता है तो पुलिस को पत्र लिखकर ऐसे व्यक्ति पर कानून कार्रवाई करने के लिए हम सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed