{"_id":"59b833514f1c1b32698b4b1a","slug":"51505243985-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। गोविंदी बाई धर्मशाला में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मंगलवार को एक बैठक रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले हुई। खंड स्तरीय इस बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव सुगन चंद चौधरी ने की। इस बैठक में सुगनचंद ने कहा कि पांच साल से संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं की है। धरने, रैली, विरोध प्रदर्शन करने के बाद भूख हड़ताल तक कर चुके है। अनेकों बार अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। मोहनलाल शर्मा ने कहा के उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आगामी 26 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष एक दिन का धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जेएल निनानिया, जिला प्रधान हवासिंह लांबा, सचिव पूर्णचंद, हरिसिंह, महावीर, वीरेंद्र सिंह, अमरसिंह, दयानंद, महावीर सिंह उपस्थित थे।