Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   TB can be eradicated completely: Mukesh

जड़ से खत्म हो सकती है टीबी : मुकेश

Wed, 04 Nov 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
TB can be eradicated completely: Mukesh
महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को गांव डुलाना में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। पीएचसी मालड़ा बास की प्रभारी डॉ. पिंकी जांगड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सरपंच मुकेश देवी भी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल बस टीम ने 148 लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें टीबी के संभावित 12 मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए नागरिक अस्पताल कनीना भेजे गए। वहीं, खांसी-जुकाम और छाती में दर्द की शिकायत वाले 57 लोगों के एक्स-रे किए गए। स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। पूरा दवा कोर्स लेने से मरीज ठीक हो सकता है। सरकार की ओर से दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं। साथ ही इलाज के दौरान मरीज को प्रतिमाह 1000 रुपये पोषण भत्ता भी मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed