Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ED raids premises of Narnaul based liquor businessman in connection with a

Mahendragarh-Narnaul News: 10 करोड़ की अवैध शराब मामले में नारनौल के शराब कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड

Wed, 04 Nov 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
ED raids premises of Narnaul based liquor businessman in connection with a
नारनौल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को शहर के शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई गुरुग्राम में दिसंबर 2025 में पकड़े गए करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी शराब के मामले से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी ने किन स्थानों पर तलाशी ली और क्या बरामद किया, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

इस मामले में अंकुश गोयल का नाम सामने आया था। गुरुग्राम पुलिस ने दिसंबर 2025 में उसे राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार किया था। उसे गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर स्थित द ठेका नामक शराब की दुकान का सह-मालिक बताया गया था। दुकान में उसकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की बात भी सामने आई थी। अंकुश गोयल नारनौल के गुरु नानक मोहल्ले का निवासी है। जनवरी 2026 में अदालत ने अंकुश गोयल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

दुकान से मिली थीं शराब की 3921 पेटियां
दिसंबर 2025 में गुरुग्राम पुलिस ने द ठेका शराब की दुकान पर छापेमारी की थी। इस दौरान मौके से विदेशी शराब की 3,921 पेटियां और 176 खुली बोतलें बरामद हुई थीं। शराब की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी। जांच में बोतलों पर जरूरी होलोग्राम और ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप्स नहीं मिले थे। इससे शराब की वैधता और उसके स्रोत पर सवाल उठे थे। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, आबकारी विभाग के एक अधिकारी को भी निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की कार्रवाई से शहर में मची हलचल
मंगलवार को ईडी की छापेमारी की सूचना मिलते ही शहर में चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टीम ने कौन से दस्तावेज या अन्य सामग्री जब्त की है और किसी व्यक्ति से पूछताछ की गई है या नहीं। ईडी की आधिकारिक जानकारी के बाद ही कार्रवाई और जांच के दायरे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed