{"_id":"598f4ef54f1c1b87458b4c66","slug":"51502564085-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन तक होंगे जादू के नि:शुल्क शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन तक होंगे जादू के नि:शुल्क शो
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से तीन दिन तक होंगे जादू के नि:शुल्क शो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जादू लोगों को मन की एकाग्रता, मानसिक शांति और अंधविश्वास से बचाने की शुद्ध कला है। योग और जादू कला दोनों ही भारत की देन हैं। यह बात जादूगर सम्राट शंकर ने शनिवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में आयोजित प्र्रेस कांफ्रेंस मेें कही।
उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक नारनौल स्थित सभागार भवन में जादू के नि:शुल्क शो होंगे। सीएम मनोहरलाल के आह्वान पर स्वर्ण जयंती समारोह प्राधिकरण यह शो करवा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन पहला शो दोपहर एक बजे से शाम तीन बजे तक और दूसरा शो शाम सात बजे से नौ बजे तक होगा। 13 अगस्त को एक बजे के पहले शो में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव होंगी। 13 अगस्त को ही सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार से जूनियर सम्राट शंकर आंखों पर पट्टी बांधकर शहर के मुख्य मार्गों पर बाइक चलाएंगे। उन्होंने कहा कि जादू सम्मोहन, विज्ञान और हाथ की सफाई का मिश्रण है। कोई भी कला समर्पण भाव के बिना उन्नति नहीं कर सकती।