{"_id":"65380d371f041585ba029904","slug":"51-feet-arrogant-ravana-was-destroyed-by-a-two-feet-arrow-of-truth-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4519-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सच्चाई रूपी दो फीट के तीर से धराशायी हो गया 51 फीट का अहंकारी रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सच्चाई रूपी दो फीट के तीर से धराशायी हो गया 51 फीट का अहंकारी रावण
Wed, 25 Oct 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के दहन के साथ मंगलवार को रामलीलाओं का समापन किया गया। सच्चाई रूपी दो फीट का तीर लगते ही अंहकारी रावण रूपी 51 फीट का पुतला महज 72 सेकंड में ही धराशाई हो गया। मैदानों में पुतला दहन के साथ ही सियावर रामचंद्र की जय के नारे लगाए गए। पूरे शहर में आतिशबाजी के साथ राम-रावण की सेनाओं की झांकियां निकाली गई। इन सेनाओं में नौनिहालों ने शानदार अभिनय कर लोगों पर छाप छोड़ी।
श्री आदर्श रामलीला की ओर से शहर के देवीलाल पार्क में रावण का 51 फीट, मेघनाद तथा कुंभकरण के 45-45 फीट के पुतलों का दहन किया गया। वहीं श्रीरामलीला परिषद की ओर से रावण के 51 फीट, मेघनाद व कुंभकरण के 41-41 फीट के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के दहन से पूर्व रामलीलाओं की ओर से घोड़ा-बग्गी, बैंड, रथ, डीजे व आतिशबाजी वाहन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति भी बनी लेकिन पुलिस कर्मचारियों की मुस्तैदी से अधिक परेशानी नहीं हुई। दोनों मैदानों में दमकल वाहनों के साथ-साथ पूरी टीम भी तैनात रही। श्रीआदर्श रामलीला में बतौर मुख्यातिथि विधायक राव दान सिंह व श्रीरामलीला परिषद में पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा पहुंचे।
पूरे शहर में करीब 20 हजार लोगों ने राम-रावण की सेनाओं के बीच युद्ध के दृश्य देखे। श्री आदर्श रामलीला की ओर से भव्य झांकियों का शुभारंभ रामलीला प्रांगण से किया गया। भव्य शोभायात्रा में दो बग्गी, सात घोड़े, पांच ट्रेक्टर-ट्रालियों में राम-रावण की सेनाओं के बीच पूरे शहर में युद्ध का दृश्य दिखाया गया। वहीं श्रीरामलीला परिषद की ओर से शाम तीन बजे झांकियों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरे शहर में श्रीराम के जयकारे लगाए गए। रामलीलाओं में किरदार निभाने वाले युवा विभिन्न किरदारों में घोड़ा-बग्गी व रथों में सवार होकर पूरे शहर में झांकियां निकाली गई। सेनों के बीच दिखाए गए युद्ध के दृश्य विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
200 से अधिक बच्चों व युवाओं ने किरदारों के बल पर छोड़ी दिलों में छाप
शहर में तीन स्थानों पर पिछले 13 दिनों तक हुए भगवान श्रीराम की मानवीय लीलाओं के मंचन में श्री आदर्श रामलीला परिषद के 70, श्रीरामलीला परिषद में 100 व श्रीहनुमान रामलीला रेलवे रोड में 30 से अधिक छह साल से 25 साल के युवाओं ने श्रीराम से लेकर हर किरदार में अपने अभिनय की शानदार छाप लोगों पर छोड़ी है। इस बार तीनों ही रामलीलाओं में गत दस वर्षों की तुलना में सबसे अधिक भीड़ रही। तीनों ही रामलीलाओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से शहर शहरवासी को जोड़े रखा।
120 सेकंड में हो गया रावण के कुनबे का अंत
कनीना। कनीना मंडी वासियों की ओर से रामलीला मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। बुराई रूपी रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का महज 120 सेकंड में अंत हो गया। इससे पहले एक राम, लक्ष्मण, हनुमान, सीता की शोभायात्रा निकाली जिसमें राम की भूमिका मनीष पार्षद, लक्ष्मण की भूमिका मोहित, सीता की भूमिका मनीष मित्तल और हनुमान की भूमिका गोसाई गुरुदेव निभा रहे थे। कनीना मंडी के राधा कृष्ण मंदिर से शोभा यात्रा चली और गलियों से होते हुए सीधे रामलीला मैदान में पहुंची। राम ने रावण की नाभि पर तीर छोड़ा और रावण धू-धू करके जलने लगा। इस बार फिर से रामलीला मैदान में ही रावण का पुतला जलाया गया।