फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आज शाम पांच बजे तक लोकसभा प्रत्याशी कर सकेंगे चुनाव प्रचार

आज शाम पांच बजे तक लोकसभा प्रत्याशी कर सकेंगे चुनाव प्रचार

Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
आज शाम पांच बजे तक लोकसभा प्रत्याशी कर सकेंगे चुनाव प्रचार
महेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव प्रचार अभियान शुक्रवार शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। 12 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में दो जिलों के नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। महेंद्रगढ़ जिले से महेंद्रगढ़, अटेली, नारनौल, नांगल चौधरी तथा भिवानी जिले से लोहारू, बारड़ा, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम आते हैं। पूरे लोकसभा में लगभग 22 लाख मतदाता हैं। संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। गाड़ियों पर माइक, झंडी का प्रयोग बंद रहेगा। 12 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


इनके बीच मुख्य मुकाबला
महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चौधरी धर्मबीर सिंह, कांग्रेस से सीडीएलपी किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी, जेजेपी से स्वाति यादव, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से राव रमेश पायलट, इनेलो से बलवान सिंह फौजी मैदान में हैं। इस चुनाव में बंसीलाल परिवार की साख दांव पर है। वैसे तो किरण चौधरी ने अपने बिछड़े परिवार एवं विपक्षी नेताओं को मना लिया है। इस समय वो जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसके अलाव भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और लोकसभा से सभी भाजपा विधायक उनके प्रचार में जुटे हैं। जेजेेपी की ओर युवा नेता प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को चौधरी धर्मबीर सिंह के समर्थन में चरखी दादरी में रैली करेंगे। जबकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह आठ मई को भिवानी में रैली कर चुके हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल जुई और अटेली में रैलियां कर चुके हैं। जबकि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, जरनल वीके सिंह तथा शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी श्रुति चौधरी के समर्थन में भिवानी में रैली कर चुके हैं। इस समय श्रुति चौधरी की मां किरण चौधरी बेटी को जीताने के लिए दिनरात एक किए हुए हैं। इसके अलावा स्थानीय लीडर भी चुुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, मायावती राव रमेश पायलट के समर्थन में रैली कर चुकी हैं और डॉ. अजय चौटाला स्वाति यादव के समर्थन में रैली कर चुके हैं।


2014 में थी यह स्थिति
लोकसभा चुनाव 2014 में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में कुल 1030431 वोट पोल हुए थे। जबकि केवल महेंद्रगढ़ जिले में 408975 वोट पोल हुए थे। यानी जिले में 69.15 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उस समय भाजपा प्रत्याशी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने 129394 वोटों से जीत मिली थी। धर्मबीर को पूरे लोकसभा में 404542 वोट, इनेलो प्रत्याशी बहादुर सिंह को 275148 वोट, श्रुति चौधरी 268115 शेष वोट अन्य उम्मीदवारों ने प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed