{"_id":"5c59dc79bdec225eb27aa53c","slug":"41549393017-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सिटी बस सेवा के लिए हुआ रूट का सर्वे,लोगों की जानी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सिटी बस सेवा के लिए हुआ रूट का सर्वे,लोगों की जानी राय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रोडवेज विभाग ने शहर में सिटी बस सेवा के संचालन को लेकर मंगलवार को रूट का सर्वे कराया। सर्वे के बाद रूट का किराया और समय तय होगा। इस दौरान टीम ने लोगों से सिटी बस सेवा के बारे में राय भी जानी। मंगलवार को बस स्टैंड से साढ़े दस बजे सिटी सब सेवा के सर्वे के लिए रोडवेज की बस चली। सीआई सतीश कुमार और डीआई विक्रम सिंह ने रूट संबंधी निर्देश चालक-परिचालक को दिए। इस दौरान सामाजिक संगठनों के लोग भी बस में सवार थे। रोडवेज की बस, बस स्टैंड से महावीर चौक, सिलाई सेंटर, जैन मांगलिक भवन, अग्रसेन चौक, राजीव चौक, पीजी कॉलेज से रेलवे स्टेशन होकर वापस काठ मंडी, नागरिक अस्पताल, गर्ल्स कॉलेज, किला रोड, मेहता चौक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैनी धर्म कांटा, हीरो होंडा चौक, महावीर चौक से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान करीब आठ किलोमीटर की दूरी बस ने 25 मिनट में पूरी की। सीआई सतीश कुमार ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जीएम से विचार विमर्श के बाद किराया व रूट तय किया जाएगा। लोगों को जागरूक किया
रूट सर्वे के दौरान हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल, संदीप नूनीवाला, विकास अग्रवाल, विक्रांत नरुला समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। लोगों ने रोडवेज के चालक-परिचालक के साथ राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर लोगों को सिटी बस सेवा के बारे में जानकारी दी। बस सेवा शुरू होने के लिए सर्वें का लोगों ने स्वागत किया। उनका कहना था कि इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
छात्राओं के चेहरे पर दिखी रौनक
रोडवेज ने लड़कियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड से सुबह पौने दस बजे एक बस राजकीय पीजी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के लिए भेजा। इस दौरान सीआई सतीश कुमार और राजकीय पीजी कॉलेज के छात्र संघ के प्रधान शुभम कौशिक उपस्थित थे। बस स्टैंड से कॉलेज जाने वाली वाली बस 10 मिनट में खचाखच भर गई। यह बस भी रोडवेज ने ट्रायल के रुप में चलाई गई थी। गांव से आनी वाली कई छात्राओं को मंगलवार को बस स्टैंड पर कॉलेज के लिए बस मिल गई। इससे उन्हें कॉलेज तक पहुंचने में राहत मससूस हुई। छात्राओं को तीन किलोमीटर पैदल जाने से राहत मिली।
विज्ञापन
सरकार लड़कियों को पढ़ाने के लिए अभियान चलाकर लाखों खर्च कर रही है। कॉलेज जाने के लिए लड़कियों को पैदल या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। बस चलने ने छात्राओं को राहत मिलेगी।
-वर्षा, छात्रा
बस सेवा ट्रायल के पहले दिन कई छात्राओं को राहत मिली है। इसे रोजाना शुरू करनी चाहिए। ताकि सभी लड़कियों को इसका लाभ मिल सके। रोडवेज को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
-भारती, छात्रा
बस स्टैंड से सुबह व दोपहर में छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू होनी चाहिए। शहर में बस सेवा नहीं होने से कॉलेज से बस स्टैंड पैदल जाना पड़ता है।
-अर्चना ,छात्रा
रोडवेज को यह सेवा नियमित देनी चाहिए। गांवों से सैकड़ों की संख्या में लड़कियां कॉलेजों में पढ़ने आती है। मंगलवार को बस मिलने से सभी के चेहरों पर रौनक थी।
-प्रियंका, छात्रा
बस स्टैंड से सुबह नौ और साढ़े नौ बजे तक बस चलनी चाहिए। कई बार साधन न मिलने से छात्राएं समय से कॉलेज नहीं पहुंच पाती है। रोडवेज को नियमित बस उपलब्ध करानी चाहिए।
प्रिया, छात्रा
रोडवेज की सिटी बस सेवा शुरू होने से छात्राओं समेत अन्य को भी राहत मिलेगी। साथ ही लोगों का आवागमन सुविधाजनक हो सकेगा। महावीर चौक व शहर में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
-चारु, छात्रा