{"_id":"5a3550fb4f1c1ba12d8b8fe8","slug":"41513443579-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई के महेंद्रगढ़ मतदान केंद्र पर 962 वोटों में डाले गए मात्र 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई के महेंद्रगढ़ मतदान केंद्र पर 962 वोटों में डाले गए मात्र 6
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण बने एनएसयूआई चरखी दादरी के अध्यक्ष
महेंद्रगढ़। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के तीन जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी) के चुनाव शनिवार को आयोजित हुए। तीनों ही जिलों के चुनाव में सिंगल कैंडिडेट होने के बाद भी एक ही उम्मीदवार विजयी हो पाया। सचिव और महासचिव के पद के लिए एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं करवाया। तीनों जिलों के मात्र 7.06 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि एनएसयूआई संगठन कहीं कहीं कमजोर तो नहीं रहा। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के उम्मीदवार तो 20 प्रतिशत वोट भी नहीं ले पाए, जिससे उनका रिजल्ट रोक दिया गया। दोनों जिलों के अलग-अलग अध्यक्ष पद के लिए एक-एक उम्मीदवार होने के बाद विजयी नहीं हो सके। इस चुनाव में केवल चरखी दादरी के जिले का उम्मीदवार वरुण ही विजयी हो पाया। एनएसयूआई नियम के मुताबिक अगर किसी एक पद के लिए एक ही उम्मीदवार है तो उसके बाद भी चुनाव करवाए जाते हैं। उम्मीदवार को कुल वोटों का 20 प्रतिशत वोट लेने होते हैं। एनएसयूआई ने महेंद्रगढ़ में यादव सभा को मतदान केंद्र बनाया था। इस केंद्र पर सन्ना उल्लाहखान चुनाव आयुक्त, भावेश जैन प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर, आदित्य सिंह, जोनल निर्वाचन अधिकारी की ड्यूटी लगी थी। इसके अलावा राजेश, योगेंद्र, अरविंद, दीपेंद्र, अभय सिंह आदि भी चुनाव करना में पूरा सहयोग कर रहे थे।
किसको मिले कितने वोट
महेंद्रगढ़ जिले में अध्यक्ष पद का एक मात्र उम्मीदवार अंकित यादव खायरा था। उसे 528 वोटों में से 16 वोट ही मिले। रेवाड़ी जिले से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार अमित कुमार था जिसे 370 में से 14 ही वोट मिले। चरखी दादरी से वरुण था जिसमें 64 वोटों में से 14 वोट ही मिले। रिजल्ट रोक दिए जाने के बाद भी महेंद्रगढ़ उम्मीदवार ने अपनी जीत पर विश्वास कर विजयी जुलूस निकाला।
यह था नियम
चुनाव के रिटर्निंग ऑफीसर भावेश जैन ने बताया कि नियम के मुताबिक जिला लेवल के किसी भी पद के लिए एक ही आवेदन आया है तो उसके बाद भी चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव के अंदर उम्मीदवार को कुल वोटों का 20 प्रतिशत वोट लेना जरूरी है। उसके बाद ही वह जिला के पद का विजेता होगा। अगर वह 20 प्रतिशत वोट नहीं ले पाता है तो एनएसयूआई की राष्ट्रीय कमेटी उस पर फैसला लेती है। चुनाव अधिकारी के अनुसार हरियाणा राज्य के विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों में एनएसयूआई की टीम गई थीं, जहां पर कॉलेज के विद्यार्थियों को एनएसयूआई से जोड़ा गया था। जो विद्यार्थी एनएसयूआई के साथ जुड़ा था उसी के वोट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
13 नवंबर को थी नामांकन की अंतिम तारीख
एनएसयूआई के राज्य एवं जिला लेवल के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 9 से 13 दिसंबर तक नामांकन करना था। महेंद्रगढ़ जिले से प्रधान पद के लिए संदीप सेठ और अंकित खायरा ने नामांकन किया था। इसमें संदीप सेठ का नामांकन रद्द हो गया। रेवाड़ी और चरखी दादरी जिले के लिए एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। रेवाड़ी से अमित कुमार और चरखी दादरी से वरुण ने नामांकन किया था।
राज्यस्तरीय वोटिंग की गणना होगी 19 को
प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव तीन दिन चलेंगे। पहले दिन महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला और रोहतक जिलों में आयोजित किए गए हैं। 17 दिसंबर को यमुना नगर, सिरसा, बहादुरगढ़ और 18 दिसबंर को कुरुक्षेत्र, जींद, सोनीपत और फरीदाबाद में होंगे। इनकी गणना 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में होगी। प्रदेश अध्यक्ष के लिए भारती, दिव्यांशु बुद्धिराजा, नवदीप, नवीन कुमार और प्रशांत मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए आकाश, दिनेश कुमार, मनीष, प्रदीप, सुशील गौतम, सुमित अहलावत, विकास टाक चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए अंजु, गौरव शर्मा, कृष्ण कुमार, मुकुल यादव, राकेश शर्मा, सिकेंद्र, विवेक बुल्ला मैदान में हैं। इसके अलावा नेशनल डेलीगेट पद के लिए अखिल शर्मा, चिराग, जगदीप सिंह, मोना सिवाच और वीरेंद्र सिंह धनखड़ चुनाव लड़ रहे हैं।
30 मिनट रुकी वोटिंग
सुबह 10 बजे शुरू हुए चुनाव दोपहर बाद तक चुनाव शांति पूर्ण चले। लगभग 3.30 बजे मतदान केंद्र के अंदर एक युवक के घुस जाने को लेकर महेंद्रगढ़ से राष्ट्रीय पद के उम्मीदवार नवीन कुमार ने विरोध कर दिया। इस कारण आधे घंटे वोटिंग रुकी रही। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को निपटाया। इसके बाद 4.00 बजे वोटिंग पुन: शुरू की गई जो 4.30 बजे तक चली।
एनएसयूआई का संगठन कमजोर नहीं है। हर पोलिंग बूथ पर भारी भीड़ है। फरवरी में मेंबरशिप हुई थी। फाइनल के विद्यार्थी पास होकर दूसरे स्थान पर चले गए हैं। इस कारण वे वोट डालने नहीं आ पाए।
-अजीत सिंह, पीआरओ, एनएसयूआई हरियाणा।
---
एनएसयूआई छात्र संगठन ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है उसे बखूभी निभाऊंगा। छात्र हितों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होगी। छात्र के हितों को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
-वरुण, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, चरखी दादरी।