फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खुशखबरी :140 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास, जल्द जारी होंगे टेंडर

खुशखबरी :140 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास, जल्द जारी होंगे टेंडर

Thu, 17 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी :140 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास, जल्द जारी होंगे टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अब सतनाली खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों को जल्द ही महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी से पेयजल मिल सकेगा। जनस्वास्थ्य विभाग के 140 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। अब नाबार्ड से लोन मिलना बाकी है। लोन मिलने के बाद विभाग जल्द टेंडर जारी कर देगा। सतनाली में नहर पानी पहुंचने से खंड के 25 गांवों और सात ढाणियों के 70 हजार लोगों को इसका फायदा होगा। इन गांवों के जुड़ने के बाद महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लगभग गांव नहरी पानी से जुड़े जाएंगे। मात्र तीन चार गांव शेष रहेंगे, जहां नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। इस प्रस्ताव के तहत गांव राजावास में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस प्लांट को कच्चे पानी के लिए गांव झगड़ौली की नहर से जोड़ा जाएगा। सतनाली के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में एक-एक बूस्टर लगाए जाएंगे। इन बूस्टरों की वाटर ट्रीटमेंट प्लांट राजावास से कनेक्टिविटी होगी। कुराहवटा में बूस्टर लगाया जाएगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये विभाग के पास आ चके हैं। गांव खातोद में 1.85 करोड़ रुपये से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए भी विभाग के पास राशि आ चुकी है।
बता दें कि सतनाली खंड के ग्रामीण कुओं पर निर्भर हैं। अब धीरे-धीरे वहां का पानी नीचे गिरता जा रहा है। इस वजह से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सतनाली खंड के गांवों को नहरी पानी से जोड़ने का फैसला लिया है। इसके लिए छह महीने पहले 140 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया था। सरकार ने इस प्रस्ताव को पास कर नाबार्ड के पास भेज दिया है। वहां से पास होने के बाद नाबार्ड या फिर अन्य स्रोत से विभाग को लोन मिल जाएगा।
विज्ञापन

राजावास में लगाया जाएगा वाटर ट्रीमेंट प्लांट
गांव राजावास में करोड़ों रुपये का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। इस प्लांट में पानी को शुद्ध करने और उठाने के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। बड़े-बड़े बूस्टर भी लगेंगे। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पानी स्टोरेज के बड़े-बड़े टैंकों का निर्माण होगा। हर गांव में एक बूस्टर और पानी का टैंक बनाया जाएगा। यहां से ग्रामीणों को पानी सप्लाई किया जाएगा। गांव के बूस्टरों को राजावास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े स्तर पर मिलेगा लाभ
सतनाली खंड के गांव नहरी पानी से जुड़ जाने से लाभ मिलेगा। इस योजना से क्षेत्र के 70 हजार ग्रामीणों की प्यास बुझेगी। सतनाली खंड को महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी से नौ क्यूसिक पानी दिया जाएगा।
वर्तमान में ये हैं हालात
सतनाली खंड महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की उप तहसील है। इसके अंतर्गत आने वाले गांव नहरी पानी से वंचित हैं। सतनाली खंड के लोग कुओं पर ही निर्भर हैं। अब ये कुएं भी सूखने लगे हैं। इससे पानी संकट गहराने लगा है। इस समय क्षेत्र का भूजल सतर 400 फुट तक गिर गया है। नहरी पानी क्षेत्र के लोगों को मिल जाएगा तो ग्रामीणों को फायदा होगा।

गांव कुराहवटा के ट्रीटमेंट प्लांट पर जल्द शुरू होगा काम
कई वर्षों से पानी की समस्या से परेशान गांव कुराहवटा निवासियों को अब राहत मिलेगी। गांव में चार करोड़ रुपये से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसे नहरी पानी से जोड़ा जाएगा। प्लांट की राशि विभाग के पास आ चुकी है। विभाग जल्द ही टेंडर जारी करेगा। गांव में कुओं के पानी में फ्लोराइड और टीडीएस की मात्रा अधिक होने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया है। फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग ने आरओ प्लांट लगाया हुआ है। लोग वहीं से पानी खरीदकर पीते हैं।

गांव खातोद भी जुड़ेगा नहरी पानी से
गांव खातोद को भी नहरी पानी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग खातोद पंप हाउस से वाटर वर्क्स खातोद तक 2.5 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाएगा। इसके लिए 1.85 करोड़ रुपये विभाग के पास आ चुके हैं।


140 करोड़ रुपये का प्रपोजल सरकार ने पास कर नाबार्ड के पास भेज दिया है और वहां से मंजूरी होने के बाद उन्हें लोन मिल जाएगा। इसके अलावा गांव कुराहवटा में लगने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं खातोद पाइप लाइन के पैसे आ चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।
-एसडीओ प्रदीप यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed