{"_id":"6a3ac8bed6729d3f6906ae1f","slug":"41-day-84-dhuni-penance-concludes-in-dhanaunda-narnol-news-c-203-1-mgh1002-127633-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में 41 दिवसीय 84 धूनी तपस्या का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में 41 दिवसीय 84 धूनी तपस्या का हुआ समापन
Tue, 23 Jun 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-68 धनौंदा में तपस्या समापन पर महाराज को सम्मानित करते समाजसेवी व ग्रामीण। विज्ञप्ति
कनीना। गांव धनौंदा में बाबा नरेंद्रगिरी महाराज की ओर से की जा रही 41 दिवसीय 84 धूनी तपस्या का मंगलवार को समापन हो गया। समापन धार्मिक कार्यक्रम किए गए और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने बाबा नरेंद्रगिरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी कठोर तपस्या व समाज कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की। बाबा नरेंद्रगिरी महाराज ने कहा कि तप और तपस्या भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साधु-संत समाज में सुख, शांति, सद्भाव और भाईचारे की स्थापना के लिए कठिन साधना करते हैं। इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा, समरसता और खुशहाली का संचार होता है। महाराज ने भारतीय संस्कृति की परंपरा का निर्वहन करते हुए सर्वप्रथम 11 कन्याओं को भोजन करवाकर भंडारे का शुभारंभ कराया। हरियाणवी गायक हरिश शर्मा ने भजन और धार्मिक प्रस्तुतियां पेश की। इस दौरान चेयरमैन रतन सिंह, अजय पहलवान, कप्तान ओमपाल सिंह, सवाई सिंह, रमेश हलवाई, पितांबर प्रधान, विजय शर्मा, महेंद्र सिंह, सोनू, हरिश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।