{"_id":"6afb439e7c1296403f0f03ae","slug":"demand-raised-to-upgrade-kanina-civil-hospital-to-a-100-bed-facility-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131858-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नागरिक अस्पताल को 100 बेड का बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नागरिक अस्पताल को 100 बेड का बनाने की उठी मांग
विज्ञापन
कनीना। कनीना बस स्टैंड के शिलान्यास के लिए 19 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रस्तावित दौरे से पहले क्षेत्र के लोगों ने नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई है। लोगों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अस्पताल को 100 बेड का बनाने के साथ अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि कनीना और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आते हैं। लेकिन जरूरी सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। कई मरीजों को जांच और बेहतर उपचार के लिए नारनौल या रोहतक जाना पड़ता है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुमेर सिंह कनीना ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को बस स्टैंड के साथ नागरिक अस्पताल को 100 बेड का बनाने की परियोजना की भी आधारशिला रखनी चाहिए। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
गरीब रथ सामाजिक संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि 100 बेड का अस्पताल बनना क्षेत्र की पुरानी मांग है। वहीं भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष मोहन ने अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री के सामने ये सभी मांगें रखी जाएंगी।