Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A strong organization is the BJP's greatest strength: State General Secretary

मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : प्रदेश महामंत्री

Mon, 16 Nov 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A strong organization is the BJP's greatest strength: State General Secretary
नारनौल। भाजपा की संगठनात्मक बैठक अटेली स्थित आशीर्वाद गार्डन में जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा और जिला प्रभारी वरुण श्योराण विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, पार्टी की आगामी कार्ययोजना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर निरंतर संपर्क और सक्रियता जरूरी है।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed