फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40 computers will be added in women's ITI labs to improve the skills of young women

Mahendragarh-Narnaul News: युवतियों का कौशल निखारने के लिए महिला आईटीआई लैब में बढ़ाए जाएंगे 40 कंप्यूटर

Mon, 03 Jun 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
40 computers will be added in women's ITI labs to improve the skills of young women
फोटो संख्या:60- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कंप्यूटर प्र​शिक्षण लेती छात्
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में युवतियों का कौशल निखारने के लिए जल्द ही कंप्यूटर मिलेंगे। महिला आईटीआई के लिए कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से 40 कंप्यूटरों की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि निदेशालय की ओर से पिछले माह कंप्यूटरों की स्थिति मांगी गई थी। संस्थान की ओर से कंप्यूटरों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करके निदेशालय भेज दी गई है। अब नए सत्र में जल्द ही छात्राओं के कौशल को निखारने के लिए निदेशालय की ओर 40 कंप्यूटर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में 38 कंप्यूटर आईटीआई में हैं जिनमें कोपा, स्टोनों हिंदी व प्रशासनिक कार्यालय में लगे हुए हैं ऐसे में लैब में कंप्यूटर का अभाव है। अब 40 कंप्यूटर आने से छात्राओं को कंप्यूटर कोर्स सहित ट्रेडों के कोर्साें में इसका लाभ मिलेगा। इस समय कोपा में 48 सीटें है, जिसमें 36 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में बैच बनाकर एक कंप्यूटर पर तीन से चार छात्राएं बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उसी प्रकार स्टेनों हिंदी में 24 सीटों पर 14 छात्राएं पढ़ाई कर रही है। कंप्यूटर कम होने से छात्राएं कैसे कौशल निखार पाएंगी। हरियाणा सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय भी हर साल नई-नई स्कीम लागू करके छात्राओं व महिलाओं के कौशल को निखारने का कार्य कर रही हैं।

फोटो संख्या:60- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेती छात्

फोटो संख्या:60- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेती छात्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed