{"_id":"663f0ad59e2601064c073cc8","slug":"350-lakh-deposited-in-the-account-as-a-nephew-from-canada-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109408-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनाडा से भतीजा बनकर खाते में डलवाए 3.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनाडा से भतीजा बनकर खाते में डलवाए 3.50 लाख रुपये
Sat, 11 May 2024 11:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 11 May 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साइबर ठग ने शहर की जज कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को कनाडा में रहने वाला भतीजा बताकर 3.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस को दी शिकायत में जज कॉलोनी निवासी कृष्णदत्त दहिया ने बताया कि गत 25 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप काल आई और उसने अपने आप को उसका भतीजा पंकज बताया। हालांकि भतीजा इस समय कनाडा में ही रह रहा है। पंकज बने साइबर ठग ने उसे कहा कि ताऊजी उसको कनाडा में जमा पूंजी पर टैक्स देना पड़ रहा है। अपना बैंक खाता नंबर भेज दो वह 12 लाख रुपये ट्रांसफर करेगा। झांसे में आकर उसने बैंक खाता नंबर भेज दिया। कुछ देर बाद उसके पास व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई और उसने बताया कि वह मुंबई से एजेंट बोल रहा है व उसके बैंक खाता में 12 लाख रुपये जमा हुए हैं। यह राशि पीड़ित को आगामी 24 घंटे में मिल जाएगी।
थोडी देर बाद पंकज बने व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर रुपये जमा करने की एक रशीद भेज दी। करीब एक घंटे के बाद ट्सएप काल आई और उसने कहा कि उसके दोस्त की मां अचानक बीमार हो गई हैं व उनका ऑपरेशन होना है, लेकिन उसने 12 लाख रुपये डाल दिए हैं। आप उनमें से 3.50 लाख रुपये की राशि दोस्त के खाते में भेज दो। झांसे में आकर उसने 3.50 लाख रुपये बैंक खाता में ट्रांसफर करवा दिए। संदेह होने पर मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो संपर्क नहीं हुआ।