फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   33 corona infected in the district, four patients recovered

जिले में 33 कोरोना संक्रमित मिले, चार मरीज ठीक हुए

Fri, 14 Aug 2020 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
33 corona infected in the district, four patients recovered
स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी पोस्टर लगाते हए। - फोटो : Narnol
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यदि इसी रफ्तार से संक्रमण बढ़ता रहा तो नारनौल शहर में दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। शहर में एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान मालिक और वर्कर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं कोर्ट का चपरासी भी संक्रमित मिला है। जिले में शुक्रवार को 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1084 हो गई है। शुक्रवार को 4 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल 815 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 268 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया शुक्रवार को 33 नए कोरोना के केस मिले हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित एरिया में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जानकारी लेकर उनके संपर्क में आने वालों का ब्योरा लिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 6 मोबाइल टीमों ने 465 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 14 अगस्त तक 86712 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 50789 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 21007 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 650 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मिठाई दुकान का मालिक और उसके तीन कर्मचारी कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले इस घर की एक महिला संक्रमित मिली थी। वहीं हुडा निवासी डाकघर में काम करने वाला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। कर्मचारी पहले के मरीज के संपर्क में आने से बीमार हुआ है। वहीं रेलवे स्टेशन के पास मजदूर की पत्नी संक्रमित मिली है। मोहल्ला कोलियान में एक संक्रमित मिला है। वह कोर्ट में चपरासी है। माली टिब्बा निवासी पहले के संक्रमित से मरीज हुआ है। इसके घर में पहले कोरोना के मरीज मिले थे। बुखार की शिकायत पर जांच में कोरोना मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली कस्बे के झंडा चौक व बजाड़ गांव में 1-1 केस मिला
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत शुक्रवार को अटेली कस्बे व बजाड़ गांव में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। अटेली कस्बे में हॉटस्पॉट बने क्षेत्र में एक और केस आने से उस क्षेत्र में अब कुल 14 कोरोना संक्रमित केस हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार अटेली कस्बे में झंडा चौक पर जिस परिवार में 13 केस थे उसी में 44 वर्षीय एक अन्य केस मिला। जिसका सैंपल 12 अगस्त को लिया गया था। वहीं बजाड़ गांव में सरपंच के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। महिला सरपंच के पति के निधन पर शोक सभा में बैठने के दौरान उसका बेटा संक्रमित हुआ है। जिसका सैंपल 12 अगस्त को लिया गया था। अटेली कस्बा कोरोना का हॉटस्पॉट बनने पर झंडा चौक पर दुकानें बंद रहीं। एमपीएचडब्ल्यू हरिश कुमार ने बताया कि गांव बजाड़ में 53 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची : 1भांखरी -1
सिलारपुर महता - 1
वार्ड नंबर 3 अटेली -1
माली टिब्बा नारनौल -1
मोहनपुर -1
बजाड़ -1
खातीवास - 1
मोहल्ला कोलियान नारनौल - 1
मोहल्ला बावड़ीपुर -1
नई मंडी नारनौल - 1
ऊंची भांडोर -8
कपुरी-1
रेलवे रोड नारनौल -1
मोहल्ला शिव कॉलोनी नारनौल-1
हुडा सेक्टर नारनौल -2
महावीर चौक नारनौल-2
ढाणी बाठोठा- 6
मोहल्ला देवस्थान नारनौल-1
19 मोहल्ला जमालपुर नारनौल-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed