फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नाराज किसानों ने हैफेड के परचेज मैनेजर को 45 मिनट तक बनाया बंधक,अब होगी नई मंडी में खरीद

नाराज किसानों ने हैफेड के परचेज मैनेजर को 45 मिनट तक बनाया बंधक,अब होगी नई मंडी में खरीद

Tue, 09 Apr 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नाराज किसानों ने हैफेड के परचेज मैनेजर को 45 मिनट तक बनाया बंधक,अब होगी नई मंडी में खरीद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुुरानी अनाज मंडी नारनौल में अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने हैफेड के खरीद अधिकारी को करीब 45 मिनट तक बंधक लिया। किसानों का कहना था कि मंडी में जगह कम होने से उन्हें ढेरी लगाने में परेशानी आ रही है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिसके बाद बुधवार से सरसों की खरीद नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में होगी।
सरकार ने नारनौल में नांगल चौधरी में नई मंडी बनवाई हुई है। इस मंडी में किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा करने के लिए काफी जगह है। दूसरा शहर से बाहर होने पर जाम की समस्या नहीं आती। लेकिन पिछले साल बाजरे की खरीद नई मंडी में हुई थी। इस पर कुछ आढ़तियों में विवाद हुआ था। ऐसे में इस बार प्रशासन ने पुुरानी मंडी में खरीद कराने का निर्णय लिया था। 28 अप्रैल से पुरानी मंडी में खरीद चल रही थी। पहले सरसों का मंडी में आवक कम होने से खरीद कार्य में परेशानी नहीं हो रही थी। अब सरसों की आवक बढ़ने से मंडी में सरसों की ढेरी लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही है क्योंकि मंडी में सीमेंट, स्टील समेत कई प्रकार की दुकानें हैं। दूसरी ओर अब सरसों की पूरी कटाई हो चुकी है और सरसों सूख गई है। इससे मंडी में सरसों की आवक बढ़ रही है। मंगलवार को काफी संख्या में किसान सरसों को बेचने के लिए मंडी में आए। ऐसे में मंडी गेट से 500 मीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा किसानों को टोकन लेने में भी एक से सवा घंटे खड़े होने पड़े। इसके बाद की किसान मंडी में गए तो सरसों की ढेरी लगाने के लिए जगह नहीं मिली। इसी दौरान हैफेड के परचेज मैनेजर सुनील कुमार पहुंचे। किसानों ने उनसे कट्टे व बोरियों से सीधे सरसों लेने के लिए कहा। इस पर सुनील ने कहा कि बिना ढेरी लगाए सरसों की खरीद नहीं हो सकती। इस पर नाराज किसानों ने एक आढ़ती के कमरे में उन्हें बैठा लिया। उन्हें किसानों ने अपने साथ करीब 45-55 मिनट तक बैठा कर रखा। सुनील कुमार ने इसकी सूचना अधिकारियों के साथ डीसी को दी। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि बुधवार को उन्हें यह समस्या नहीं आने दी जाएगी। बुधवार को नई मंडी में सरसों की खरीद होगी। इसके बाद किसी प्रकार से किसानों की ढेरी लगाकर सरसों खरीदी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी में अन्य दिनों की अपेक्षा सरसों की आवक अधिक थी। हैफेड के अनुसार करीब 20 हजार कट्टे सरसों मंडी में पहुंचा है। ऐसे में मंडी गेट से तीनों ओर जाम जैसे हालत बन गए। पुलिस कर्मचारियों ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन जगह न होने से लोगों को परेशानी हुई। दूसरी ओर मंडी में भी किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली को पार्क करने में परेशानी हुुई और जहां जगह मिला वहीं पार्क कर दिया। करीब तीन बजे मंडी में सरसों की खरीद करने गया था। किसानों से सीधे कट्टे से सरसों लेने की बात कही। इस पर उन्हें ढेरी लगाने को कहा गया। इसी बात पर किसानों ने उन्हें करीब 45 मिनट तक एक कमरे में बंधक बना लिया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिस पर बुधवार से नई मंडी में सरसों की खरीद होगी। इसकी जानकारी आढ़तियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी मंडी में जगह कम होने की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में बुधवार से नई अनाज मंडी नांगल चौधरी रोड पर सरसों की खरीद होगी। नई मंडी में पर्याप्त जगह है। ऐसे में किसानों व आढ़तियों को परेशानी नहीं होगी।
डॉ. गरिमा मित्तल, डीसी नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed