फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महिला कॉलेज में बीएससी मेडिकल- नॉन मेडिकल शुरू करने की मांग

महिला कॉलेज में बीएससी मेडिकल- नॉन मेडिकल शुरू करने की मांग

Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
महिला कॉलेज में बीएससी मेडिकल- नॉन मेडिकल शुरू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज में बीएससी की कक्षाएं शुरू करने की मांग के लिए सीएम को पत्र लिखा। छात्राओं ने यह पत्र डीसी डॉ. गरिमा मित्तल को सौंपा। छात्राओं ने कहा कि सत्र 2019-20 से साइंस विषय शुरू किया जाए।
राजकीय महिला कॉलेज छात्रा संघ प्रतिनिधि मंडल ने डीसी डॉ. गरिमा मित्तल से मुलाकात की। छात्रा पूनम शर्मा, आरती राजपूत, मोनिका, ममता शर्मा, प्रीती, स्नेहा, रवीना, रश्मि सहित अन्य ने डीसी को कहा कि महिला महाविद्यालय में साइंस की कक्षाएं नहीं है। यहां विज्ञान संकाय जल्द से जल्द शुरू किया जाए। सैकडों की संख्या में छात्राएं बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल में दाखिला लेना चाहती हैं। महिला कॉलेज में साइंस ब्लाक नहीं होने से छात्राओं को मजबूरी में दूसरे कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। महिला कॉलेज को शुरू करने के समय इसमें साइंस सब्जेक्ट को शुरू करने के लिए भी भरोसा दिलाया गया था।
विज्ञापन

कॉलेज का तीन मंजिला भवन मंजूर किया गया था। बाद में इसके केवल दो मंजिल पर ही बंद कर दिया गया। कॉलेज में पुस्तकालय, कैंटीन के भवन की कमी है। इसके अलावा सभागार भी उपलब्ध नहीं है। दो तीन महीने बाद नया शिक्षा सत्र शुरू होना है। प्रदेश सरकार अपने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्लोगन के अनुसार महिला कॉलेज में बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल की कक्षा शुरू कराएं। छात्राओं के लिए बस सुविधा में विस्तार कराएं। कॉलेज छात्राओं के लिए महिला स्पेशल बसों की शुरूआत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed