फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न

Sat, 18 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न
लॉन्ग जंप में नितिन ने बाजी मारी
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
फोटो नंबर 7 व 8
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बाबा खेतानाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहमा में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। शनिवार को हुई लड़कों की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में नितिन प्रथम, हर्ष द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहा। वहीं कक्षा छठी से मोहित प्रथम, निखिल द्वितीय और अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं से संतोष प्रथम, कोमल व निशा ने द्वितीय और अंकिता ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं व दसवीं से एकता, अंकिता व महक विजेता रही। बॉलीवॉल में कक्षा दसवीं की टीम व कक्षा 12वीं टीम विजय रही। इसके अलावा खो-खो में सीनियर वर्ग लड़कों में कक्षा नौवीं व बारहवीं और लड़कियों में दसवीं कक्षा की टीम विजयी रही।

लड़कियों की चम्मच दौड़ में सीनियर वर्ग में कक्षा बारहवीं की छात्रा निकिता प्रथम, अंकिता द्वितीय व ईशा और आरजू तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में दीपिका कक्षा आठवीं से प्रथम, एकता कक्षा सातवीं से तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग हाई जंप लड़कियों में आरजू प्रथम, निशा द्वितीय व संतोष तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में सचिन प्रथम, अजय द्वितीय व पंकज तृतीय पर रहा। जूनियर लड़कियों में महक प्रथम, एकता द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही। लड़कों में अंकित व नितीश प्रथम, नितीश व सौरभ द्वितीय और कुलदीप व अनिल तीसरे स्थान पर रहा। शॉट पुट सीनियर वर्ग के लड़कों में आशीष व रवींद्र प्रथम, अजय व विपिन द्वितीय, सचिन व अमन तृतीय। लड़कियों में संतोष व एकता प्रथम, निशा व ऋतू द्वितीय, रेनू व अलका तृतीय पर रही। डिस्कस थ्रो लड़कों में अजय प्रथम, सचिन द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संस्था के चेयरमैन ने विजेता खिलाड़ियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पीटीआई नरेश व महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed