फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पंचकूला में हटाये कंप्यूटर प्रोफेशनल को लेने की मांग की

पंचकूला में हटाये कंप्यूटर प्रोफेशनल को लेने की मांग की

Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला में हटाये कंप्यूटर प्रोफेशनल को लेने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के सदस्यों ने वीरवार को उपायुक्त के नाम जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचकूला में उपायुक्त कार्यालय में हटाए गए सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल को वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से अनिल, पंकज, मनोज, राजेश, सुनील, नरेंद्र, रामकिशन, निशांत, रोहित, कमल, कुलदीप व बाबूलाल आदि ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के तमाम विभागों, बोर्डों, कार्पोरेशन, निगमों व राजस्व विभाग के साथ-साथ उपायुक्त कार्यालयों के माध्यम से लगे ई-दिशा आदि कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज का प्रतिनिधि संगठन है। उन्होंने कहा कि संघ जनहित व कंप्यूटर कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे व समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार के समक्ष उठाते रहते हैं। प्रदेश के कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज इस बात पर गंभीर चिंता प्रकट करते हैं कि जिला प्रशासन पंचकूला ने 7 कंप्यूटर प्रोफेशनल को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना-पत्र व लोकतांत्रिक तरीकों अपनाने के बाद भी जिला प्रशासन ने मांगो को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को प्रदेश के कंप्यूटर प्रोफेशनल पंचकूला में स्थित सेक्टर 4 पर एकत्र होकर मुख्यमंत्रीी के नाम कैंप आफिस चंडीगढ़ में एक ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed