{"_id":"59764d734f1c1b833f8b46ef","slug":"31500925299-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बालाजी चौक पर लगा पौने घंटे जाम, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बालाजी चौक पर लगा पौने घंटे जाम, परेशान हुए लोग
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर के बालाजी चौक पर सोमवार दोपहर को लगे जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को लगभग 11 बजे लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पौने घंटे के बाद पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया।
शहर के सबसे व्यस्त बालाजी चौक सहित अन्य बाजारों और चौकों पर जाम आम बात है। शहर के सभी बाजारों में अत्यधिक अतिक्रमण होने के कारण चौड़े रास्ते भी संकरे हो जाते हैं। यहां आने वाले ग्राहक भी सड़कों पर आड़े तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। वाहन चालकों के आगे निकलने की होड़ के कारण भी शहर में जाम लगता है। बालाजी चौक पर यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं होने की वजह से भी वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। इससे भी जाम की स्थिति बन जाती है।
अतिक्रमण है जाम का मुख्य कारण
आज शहर की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण की बनी हुई है। अतिक्रमण के कारण 60 मीटर चौड़ी सड़के गली का रूप धारण कर लेती है। दुकानदार सड़कों के दोनों ओर पांच से दस फिट तक दुकान के बाहर सामान रख लेते है। इतना ही नहीं ग्राहक भी दोनों ओर दुकानों के बाहर आड़ी तिरछी बाइक खड़ी कर देते हैं। इससे क्षेत्र में जाम लग जाता है। नपा विभाग ने इस दौरान तीन बार अभियान चलाया, लेकिन दुकानदार पालिका के अधिकारियों पर हावी हो गए।
विज्ञापन
नहीं है पार्किंग सुविधा
महेंद्रगढ़ में जाम लगने का दूसरा मुख्य कारण पार्किंग की समस्या है। महेंद्रगढ़ में दुपहिया वाहनों एवं चौपहिया वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन, शहर में पार्किंग के लिए कहीं भी जगह नहीं है।
चौक पर नहीं है ट्रैफिक लाइट और पुलिस
शहर के विभिन्न चौको पर न तो ट्रैफिक लाइट है और न ही ट्रैफिक पुलिस है। सुबह अधिकारियों के ऑफिस टाम पर अवश्य एक घंटे के लिए पुलिस खड़ी होती है। उसके बाद चौराहों पर पुलिस नहीं रहती। यदि शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था रहे तो जाम पर काबू पाया जा सकता है।
यहां लगता है सबसे अधिक जाम
शहर में महेंद्रगढ़ के अधिकतम चौराहों और बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक जाम बालाजी चौक, सतनाली चौक, मसानी चौक, सिनेमा रोड़, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड पर लगता है।
दुकानदारों के अतिक्रमण करने के कारण जाम लग जाता है। चालक भी वाहन गलत तरीके से खड़े करके चले जाते हैं। इससे सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस की मदद से इधर-उधर खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
रीना बंटी, चेयरपर्सन