फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   257 students of the district will appear for Level-3 examination.

Mahendragarh-Narnaul News: जिल के 257 विद्यार्थी देंगे लेवल-3 की परीक्षा

Sat, 28 Feb 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
257 students of the district will appear for Level-3 examination.
नारनौल। जिले के 257 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें 119 छात्र व 138 छात्राएं शामिल हैं। अब ये विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा देंगे। लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी को हुई थी।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल से पार्थिव सैनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसनोता से अलीशा खान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पथरवा से अनंत और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खेड़ी से रियांशी ने जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टॉप-3 में जगह बनाई हैं।
विज्ञापन


राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना के 9 विद्यार्थियों का बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना है।

जिले में चार मिशन बुनियाद सेंटर
हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग की ओर से जिले में चार मिशन बुनियाद सेंटर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेद्रगढ़, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना बनाए गए हैं। राजकीय स्कूलों में चल रहे बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तके, टैबलेट व बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता दिया जाता है।


मार्च में होगी लेवल-3 की परीक्षा
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों के लिए अब लेवल-3 की परीक्षा मार्च में होगी। विद्यार्थियों से गणित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। लेवल-3 का आयोजन जिलास्तर पर किया जाएगा।



वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद लेवल-2 का परिणाम जारी किया गया है। इसे खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यालयों से साझा कर दिया गया है। 257 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की -डॉ. विश्वेश्वर, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed