फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   25 participants from universities across the country are participating in the workshop on animal cell culture in Hakenvi

हकेंवि में पशु कोशिका संवर्धन पर कार्यशाला में देशभर के विश्वविद्यालयों के 25 प्रतिभागी ले रहे भाग

Tue, 26 Jul 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
25 participants from universities across the country are participating in the workshop on animal cell culture in Hakenvi
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में बेसिक एनिमल सेल कल्चर टेक्निक्स पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, मदुरै कामराज विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से कुल 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यशाला विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी)-विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) द्वारा त्वरित विज्ञान कार्यशाला योजना के तहत वित्त पोषित है। विश्वविद्यालय के जैवरसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला की शुरूआत के अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागी लाभांवित होंगे।
विज्ञापन

जैव रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार मौर्य ने विभाग में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी दी। स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेज की डीन व शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुईं। उन्होंने बड़े पैमाने पर चिकित्सा में टीकों के विकास व उत्पादन सहित सेल कल्चर में बुनियादी पशु सेल संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञ राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (एनबीआरसी), गुरुग्राम के वैज्ञानिक डॉ. भवानी शंकर साहू ने विनियमित एक्सोसाइटोसिस और शारीरिक परिणाम पर व्याख्यान दिया। डॉ. साहू ने बायोमेडिकल और ट्रांसलेशनल रिसर्च में शक्तिशाली उपकरण के रूप में एनिमल सेल कल्चर के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक डॉ. मुलका मारुति ने कार्यशाला में प्रशिक्षण का अवलोकन दिया। आयोजन समिति में डॉ. अंतरेश कुमार, डॉ. उषा नागराजन और डॉ. सौरभ सी. सक्सेना हैं। बैठक में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग से प्रो. सुरेंद्र सिंह और प्रो. गुंजन गोयल और पर्यावरण विज्ञान से डॉ. मोना शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed