फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गणतन्त्र दिवस पर सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम

गणतन्त्र दिवस पर सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम

Thu, 25 Jan 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
गणतन्त्र दिवस पर सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गणतंत्र दिवस पर शहर व समारोह स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। समारोह के दिन जिले भर 200 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

26 जनवरी आईटीआई मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथि आईएएस डी कुमार कमिश्नर गुरुग्राम समारोह में राष्ट्रीय ध्वजा रोहण करेंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह पर पहले ही इंटेलिजेंस व खुफिया विभाग द्वारा इस दिन आतंकवादी घटना होने का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पहले ही जिले के सुरक्षा एजेंट व खुफिया विभाग की टीमों को होटलों, गेस्ट हाउसों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, धार्मिक स्थलों, धर्मशालाओं सिनेमा हाल पर लगातार चेकिंग करने व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। एसपी के आदेशानुसार टीमें लगातार इन जगहों पर चेकिंग कर रही है। वहीं अचानक हुए किसी भी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए भी 2 क्यूआरटी टीम आधुनिक हथियारों से लेस पहले ही पुलिस लाइन में तैनात की गई है। यही टीम 26 जनवरी समारोह के नजदीक भी तैनात रहेंगी। इस समारोह में कुल 200 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में लगाए गए हैं। इसके साथ ही समारोह के चलते शहर के महेंद्रगढ़ रोड, सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड, पुरानी कचहरी रोड पर अस्थाई नाके भी लगाए गए हैं। इन नाकों पर समारोह वाले दिन 6 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। जोकि संदिग्ध वाहनों को चैक करेंगे। वहीं ऐसे लोगों पर नजर भी रखेंगे। समारोह स्थल पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों का इंचार्ज डीएसपी विनोद कुमार मुख्यालय को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed