{"_id":"5a3552144f1c1bc45b8bc4b5","slug":"21513443860-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी सूरत में नहीं चलने दी जाएंगी ओवरलोड गाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी सूरत में नहीं चलने दी जाएंगी ओवरलोड गाडिय़ां
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं चलने दी जाएंगी ओवरलोड गाड़ियां
नारनौल। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में ओवरलोड गाड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने खान संचालकों, ट्रांसपोर्टर ओर क्रेशर संचालकों की बैठक ली।
अधिकारियों ने बैठक में निर्देश जारी किए कि किसी भी सूरत में ओवरलोड गाड़ियों को चलने नहीं दिया जाएगा। सभी ट्रक व डंफर मालिक निर्धारित लोड के अनुसार ही चलें अन्यथा जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई टीम ओवर लोड के अनुसार उनका मौके पर ही चालान करेगी। साथ ही वाहन को जब्त भी किया जा सकता है। जिले में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए विभिन्न स्थानों पर कुल 7 नाके बनाये गए हैं। जिन पर 24 घंटे अधिकारियों की टीम रहेगी। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता पंचायती राज नरेश यादव, जिला खनन अधिकारी राजेन्द्र सिंह व खनन निरीक्षक राजेश कुमार भी उपस्थित थे।