फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मौसम ने लिया यू-टर्न, दिनभर छाये रहे बादल

मौसम ने लिया यू-टर्न, दिनभर छाये रहे बादल

Sun, 03 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने लिया यू-टर्न, दिनभर छाये रहे बादल
मौसम ने लिया यू-टर्न, दिनभर छाये रहे बादल
विज्ञापन

-बादल छाने से गिरा अधिकतम तापमान
-किसानों को जगी बारिश की आस
फोटो नंबर 12 व 13
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में रविवार को मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया। रविवार की सुबह से ही बादल छा गए। इसकी वजह से दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में लोगों को अच्छी ठंड का अहसास हुआ। दूसरी ओर बादलों के कारण किसानों के चेहरों पर रौनक है। किसानों का कहना है कि यदि एक बार अच्छी बारिश हो जाए तो यहां के किसानों के लिए सोना बरस जाएगा और रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई दे रहा है। दो दिनों से सुबह के समय आसमान गिदला हुआ नजर आ रहा था। वहीं अधिकतम तापमान व न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया। रविवार को सुबह आसमान में गहरे बादल छा गए, जो दिन भर छाये रहे। बादल छाये रहने से दिनभर ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को ठंड दिनभर का अहसास रहा।
विज्ञापन


किसानों को बारिश का इंतजार
जिला महेंद्रगढ़ के किसानों को बारिश का इंतजार है। जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र बारानी है। वहां पर न तो नहरी पानी जाता व न ही वहां ट्यूबवेल की व्यवस्था। इस कारण यहां के किसान केवल बारिश पर ही आधारित रहते हैं। दोहान पच्चीसी, नलवाटी व गुर्जरवाटी क्षेत्र में इस बार कम बारिश होने की वजह से खेत खाली हैं। इसलिए यहां पर अगर बारिश हो जाती है तो बचे कूचे क्षेत्र में फसल बोने वाले किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम गिरा, न्यूनतम तापमान बढ़ा
रविवार को दिनभर बादल छाये रहने के कारण जहां अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, वहीं रात को बादल रहने के कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था, वह रविवार को 26 डिग्री सेल्सियस आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार को जहां 6.5 डिग्री सेल्सियस था, वह रविवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed