फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   21 positive found 61 home

शनिवार को मिले 21 पॉजिटिव, 61 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

Sat, 05 Jun 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
21 positive found 61 home
शनिवार को जिले में केवल 21 नए केस मिले हैं। कोरोना केसों में लगातार कमी े को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को भी बाजार खोलने का निर्णय लिया है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को 21 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21577 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 61 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21072 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 139 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 366 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 5 जून तक 183636 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 98780 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 260872 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2170 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

आज ऑड-ईवन फार्मूले के तहत ही खोली जा सकती हैं दुकानें
रविवार को महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा नियमों के तहत ऑड-ईवन फार्मूले के तहत दुकानें खोली जा सकती हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले में इस रविवार को सरकार के निर्देशानुसार ऑड-ईवन फार्मूले के तहत दुकानें खोली जा सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी दुकानदार इस फार्मूले के बिना दुकान नहीं खोल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed