{"_id":"5ccdddafbdec22071c2dec12","slug":"201556995503-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को आज पानी पिलाकर चुनाव की याद दिलाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को आज पानी पिलाकर चुनाव की याद दिलाएगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। मतदाताओं को वोट डालने के प्रति प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन रविवार को विभिन्न स्थानों पर वोट डालने की अपील के संदेश लिखे गिलास से पानी पिलाएगा, ताकि लोगों को लोकसभा चुनाव की तारीख याद रहे। यह निर्देश हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने शनिवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक में दिए।
इस दौरान डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने जिले में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। डीसी ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में सभी मंडियों में तथा मुख्य चौक चौराहों के अलावा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लोगों को प्रेरित करने के लिए पानी पिलाया जाएगा। इस पर वोट की अपील का संदेश व मतदान की तारीख लिखी होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को अभी से वोटर स्लिप बांटने शुरू कर दिए जाएं। यह काम खुद बीएलओ करेंगे और सभी घरों में एक सदस्य के हस्ताक्षर लेकर आएंगे। उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि पोल मॉनिटरिंग एप्लीकेशन सभी माइक्रो ऑब्जर्वर के मोबाइल में डाउनलोड कराई जाए, ताकि चुनाव की अच्छी तरह से मॉनिटरिंग की जा सके। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए की जिन बूथों पर वेब कास्टिंग की जानी है। उनकी लिस्ट जल्द से जल्द भेजें। चुनाव में सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ होना चाहिए। सी विजिल पर आने वाली शिकायतों को तय समय में पूरा किया जाए। अगर इन शिकायतों पर तय समय में कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।