{"_id":"5c670f4abdec22737548b95e","slug":"201550257994-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी- एसपी के बैठने की दस दिन में जारी होगी अधिसूचना- शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी- एसपी के बैठने की दस दिन में जारी होगी अधिसूचना- शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि फाइलों को आगे सरकाने में समय लगता है। किसी काम को सिरे चढ़ाने के लिए समय चाहिए। डीसी-एसपी के महेंद्रगढ़ बैठने के बारे में आदेश हो चुके हैं। दस दिन में इस बारे में अधिसूचना जारी हो जाएगी।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में थोड़ा समय लग जाता है। 10 दिन के अंदर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। जल्द ही चंडीगढ़ से इसके आदेश आएंगे। सप्ताह में दो दिन उपायुक्त, दो दिन पुलिस अधीक्षक तथा एक दिन कमिश्नर महेंद्रगढ़ में बैठेंगे। अधिकारी केवल एक या दो घंटे के लिए नहीं बल्कि 9 से पांच बजे तक बैठकर लोगों की समस्या जानेंगे। लोगों को नारनौल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अपने शहर में ही अपना काम करा सकेंगे। जनता से किया गया हर एक वादा पूरा किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में सब डिपो का दर्जा भी मिलेगा। इसके मांग को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि जिला मुख्यालय की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का गठन किया गया था। समिति ने लघु सचिवालय के सामने 41 दिन तक धरना दिया था। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर एसपी-डीसी के महेंद्रगढ़ में बैठने का भरोसा दिया था। 10 फरवरी तक इसका नोटिफिकेशन जारी करने का भी आश्वासन दिया था।