फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आल्टो कार-डंपर की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

आल्टो कार-डंपर की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 07 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
आल्टो कार-डंपर की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
कार ने डंपर को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

नांगल चौधरी। गांव बूढ़वाल के नजदीक वीरवार को ओवरटेक करने के चक्कर में एक ऑल्टो कार डंपर से टकरा गई। इससे उसमें सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को नांगल चौधरी सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया है।
जयपुर निवासी बाबूलाल वीरवार को ऑल्टो कार में परिवार की तीन महिलाओं को लेकर किसी रिश्तेदार के घर शोक जताने कनीना जा रहा था। डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी, किंतु सामने से दूसरा डंपर आया गया। इस कारण कार को अगले डंपर के पीछे करना पड़ा। इसी दौरान कार के आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे डंपर के पीछे घुस गई। आवाज सुनकर बूढ़वाल के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और कार की खिड़की को तोड़कर सवारियों को बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन सिर में गहरी चोट लगने के कारण चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल महिलाओं को ग्रामीणों ने नांगल चौधरी अस्पताल में भर्ती करवाया। महिलाओं की नाजुक स्थिति होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नारनौल रेफर कर दिया। उधर चालक डंपर को लेकर भाग गया। घटना स्थल पहुंची पुलिस स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के बयान कलमबंद करके अस्पताल में घायलों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने पर ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों को साइड लेना संभव नहीं होता। इस दौरान थोड़ी लापरवाही होते ही जानलेवा हादसा घटित हो जाता है। थाना इंचार्ज सत्यनारायण ने बताया कि वारदात के बाद डंपर सहित चालक भाग गया। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑल्टो कार ने डंपर को पीछे से टक्कर मारी है। एक दूसरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा है। भगोड़े चालक और डंपर की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed