{"_id":"59aef4204f1c1b7d078b473e","slug":"201504637984-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति की बैठक में प्रस्तुत किया विकास कार्यों का लेखा-जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति की बैठक में प्रस्तुत किया विकास कार्यों का लेखा-जोखा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति की बैठक में प्रस्तुत किया विकास कार्यों का लेखा-जोखा
अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। खंड निजामपुर में मंगलवार को पंचायत समिति एक बैठक चेयरमैन बबीता छिल्लर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों के लिए आई 28 लाख की ग्रांट के खर्च की जानकारी समिति सदस्यों को दी।
बैठक में समिति के आठ सदस्यों ने ब्राह्मणवास नौ में चल रहे वाशिंग प्लांट को बंद करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बीडीपीओ दीपक यादव ने अब तक पंचायत समिति द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बीडीपीओ ने बताया कि अब तक समिति में जो ग्रांट आती है वह जनसंख्या के आधार पर आती है। इस ब्लॉक में 28 पंचायतें आती है। जिसकी जनसंख्या रेसों के आधार पर सरकार ग्रांट वितरित करती है। अब तक आई ग्रांट 28 लाख में ऐतिहासिक मंदिर बाबा टिकोड़ा मंदिर परिसर में जाने के लिये पक्की सड़क, 8 गांवों में पानी की टंकियां, ब्लॉक परिसर की सड़क का निर्माण करवाया। बैठक में सभी समिति सदस्यों से अपने-अपने गांवों में नालियों की जानकारी मांगी साथ ही प्रस्ताव भी लिए गए। जोकि की समिति की आगे आने वाली ग्रांट में उन्हें प्राथमिक आधार पर बनवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पार्षद कमला देवी, पंचायत समिति उप-प्रधान जितेंद्र, सदस्य कविता, मंजू देवी, बबिता यादव, राजेंद्र सिंह, मातादीन, तेजपाल, लेखाकार अविनाश व लिपिक धर्मपाल आदि मौजूद थे।