{"_id":"610d74888ebc3ec35b78ff74","slug":"20-thousand-candidates-will-give-examination-at-71-examination-centers-narnol-news-rtk6201886139","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 परीक्षा केंद्रों पर 20 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 परीक्षा केंद्रों पर 20 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते एडीसी अभिषेक मीणा। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित 7 व 8 अगस्त को हरियाणा पुलिस सिपाही की परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में 40 व नारनौल में 31 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा सुबह व शाम दोनों सत्रों में होगी। पहले सत्र की सुबह 10.30 से 12 बजे व दूसरे सत्र की सायं 3 से 4.30 तक परीक्षा होगी।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी एक घंटे पहले प्रवेश करेंगे। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा ने अधिकारियों की बैठक ली। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला में नोडल अधिकारी, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वाड की तैनाती की गई है। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर भी लगाए गए है। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार व दिनेश कुमार, डीईओ सुनील दत्त, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजेंद्र श्योराण भी मौजूद थे।
नोडल अधिकारी और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात
पुलिस सिपाही भर्ती के लिए जिले में नोडल अधिकारी, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वाड की तैनाती की गई है। उपायुक्त अजय कुमार की ओर से जारी इन आदेशों के अनुसार ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारी निभाएंगे। नारनौल क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों के लिए नारनौल एसडीएम मनोज कुमार व महेंद्रगढ़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के लिए महेंद्रगढ़ एसडीएम दिनेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ की एक रैपिड रिस्पांस टीम की भी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए जिला में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में 40 व नारनौल में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुछ स्कूलों में कई-कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में हैप्पी एवरग्रीन स्कूल डुलाना रोड महेंद्रगढ़, डीएवी स्कूल महेंद्रगढ़, सूरज स्कूल बुचोली, सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज बुचोली रोड महेंद्रगढ़, सरबती स्कूल गौशाला रोड महेंद्रगढ़, टैगोर स्कूल गौशाला रोड माजरा खुर्द, कपिल विद्या मंदिर स्कूल महेंद्रगढ़, भारतीय पॉलिटेक्निक देवनगर रोड महेंद्रगढ़, भारतीय डिग्री कॉलेज देवनगर रोड महेंदगढ़, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवनगर रोड महेंद्रगढ़, राव जयराम डिग्री कालेज बुंदेबाजनगर अटेली रोड महेंद्रगढ़, राव जयराम स्कूल महेंद्रगढ़, श्री कृष्णा स्कूल नजदीक राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़, राव प्रहलाद सिंह स्कूल सतनाली रोड खातोद, संस्कार भारती डिग्री कॉलेज महिला पाली, गुरु कॉलेज ऑफ एजुकेशन खायरा, राव प्रहलाद सिंह कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्निकल बलाना महेंद्रगढ़, राजकीय ब्वाय कालेज महेंद्रगढ़ व राजकीय कन्या कालेज महेंद्रगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार नारनौल क्षेत्र में सरस्वती स्कूल नसीबपुर, सीएल स्कूल हुडा सेक्टर-1 नारनौल, एमएलएस डीएवी स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड नारनौल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी रोड पटीकरा नारनौल, एएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार नारनौल, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल नारनौल, हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नारनौल, सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजाद चौक नारनौल, यादव हाई स्कूल नारनौल, राम कृष्णा कालेज ऑफ फार्मेसी सिंघाना रोड गहली, राजकीय ब्वाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, राजकीय महिला कालेज बहरोड रोड नारनौल, राजकीय ब्वाय कालेज नारनौल, राजकीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन नजदीक पोस्ट ऑफिस नारनौल, बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक नारनौल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल व गुुरु द्रोणाचार्य स्कूल ढाणी किरारोद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।