{"_id":"5c4a1204bdec224c8b1aee91","slug":"191548358148-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधोगढ़ किला को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का काम शुरू-डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधोगढ़ किला को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का काम शुरू-डीसी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। माधोगढ़ किला को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है। संबंधित अधिकारी इस कार्य पर अच्छी तरह से निगरानी करें। यह काम बीकानेर की कंपनी को सौंपा गया है। एसडीएम महेंद्रगढ़ खुद भी समय-समय पर दौरा करें व कार्य में व्यक्तिगत रुचि लें। ये निर्देश वीरवार को डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि माधोगढ़ किला का प्रोजेक्ट नीमराना के किले से भी अच्छा है। उन्होंने बताया कि बीएंडआर द्वारा माधोगढ़ का रोड बना दिया गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का एक बहुत बड़ा जरिया बनने वाला है। इसके अलावा आईएमटी खुड़ाना के काम की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आईएमटी खुड़ाना के लिए दोबारा नई रिपोर्ट भेज दी गई है। पिछले दिनों चंडीगढ़ से भी अधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं। नारनौल में ऑफिसर कॉलोनी में नए मकान बनाने की दिशा में बीएंडआर के एक्सईएन ने बताया कि टेंडर लगाया जा चुका है। शुरूआती काम का लगभग 23 करोड़ का टेंडर है। बैठक में एसडीएम जगदीश शर्मा और एसडीएम महेंद्रगढ़ विनेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
29 को प्रमुख सचिव बैठक में लेेंगे जानकारी
सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि 29 जनवरी को प्रमुख सचिव अनुराग रस्तोगी सभी अधिकारियों की इसी संबंध में बैठक लेंगे। विभिन्न दौरों के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की हैं। उनमें 119 लंबित हैं। इनमें 64 घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा कोरियावास रैली में की गई घोषणाएं हैं। फिलहाल जिले में 85 घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रमुख सचिव की बैठक से पहले अपने-अपने कार्यों को सीएम पोर्टल पर अच्छी तरह से अपडेट करवा दें।