फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पीने के पानी के सभी कनेक्शन होंगे वैध

पीने के पानी के सभी कनेक्शन होंगे वैध

Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पीने के पानी के सभी कनेक्शन होंगे वैध
500 रुपये में पेयजल कनेक्शन होंगे वैध
विज्ञापन

नारनौल।
खंड के गांव कादीपुरी में शनिवार को सरपंच पिंकी देवी की अध्यक्षता में जल संरक्षण के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम सचिव अशोक कुमार ने बताया कि सभा में जिले में चल रहे ग्रामीण जल संरक्षण अभियान को गांव में अच्छे से लागू करने के लिए सहमति बनी।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल के गांव में जल संरक्षण की मुहिम को कामयाब करने के लिए जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक विक्रम यादव व सक्षम युवाओं की टीम ग्राम सभा में पहुंची। ग्राम सभा में यह फैसला हुआ कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पेयजल कनेक्शन की रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये के साथ गांव के सभी उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन मौके पर ही वैध किए जाएंगे। साथ ही खुले में पानी को बहाने वाले उपभोक्ताओं को जनस्वास्थ्य विभाग की वॉसो विंग द्वारा घर-घर जाकर जागरूक करके नलों पर वॉल या टूंटी लगाने के लिए भी प्रेरित करेगी। मैन पाइपलाइन में लीकेज को पंचायत व विभाग द्वारा मौके पर ही दुरुस्त किया जाएगा ताकि पानी की बर्बादी ना हो व गंदा पानी सप्लाई ना हो। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई उपभोक्ता पानी को व्यर्थ में बहाता है व कनेक्शन वैध नहीं करवाता है तो उन पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गांव में कुल 266 घर हैं। ग्राम सभा में ये फैसला हुआ की ग्राम पंचायत नलकूप हस्तांतरित है तो ग्राम पंचायत द्वारा सभी उपभोक्ताओं से 500 रुपये की फीस के साथ पेयजल के कनेक्शन वैध किए जाएंगे व सभी नलों पर टूंटियां लगाने को उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच पिंकी देवी, ग्राम सचिव अशोक कुमार, ग्राम पंचायत कादीपुरी के सभी उपस्थित पंच, खंड संसाधन संयोजक विक्रम यादव, सक्षम युवा राकेश सांडिलिया, निशा यादव व शकुंतला यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed