{"_id":"598cb0ab4f1c1bad2a8b46f5","slug":"191502392491-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के लोगों ने अतिक्रमण हटाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के लोगों ने अतिक्रमण हटाने का किया विरोध
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने का किया विरोध
नारनौल। सीएम विंडो की शिकायत पर वीरवार को बीडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने गांव लहरोदा में अनुसूचित जाति की फिरनी में घरों के बाहर अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया। प्रशासन की इस कार्रवाई पर अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को एकतरफा कार्रवाई करार देते हुए विरोध किया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोधाभास को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गांव लहरोदा के सरपंच संदीप कुमार ने बताया कि तीन-चार माह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर अनुसूचित जाति की फिरनी में लोगों द्वारा घरों के बाहर सीढिय़ां आदि बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। इस शिकायत पर वीरवार को नारनौल बीडीपीओ प्रमोद कुमार देखरेख में अतिक्रमण को हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि फिरनी 22 फीट थी लेकिन लोगों द्वारा घरों के बाहर काफी जगह में रैप व सीढ़ियां बनाने के कारण संकरी हो गई थी। जिससे वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। मगर प्रशासन द्वारा आज हटाए गए अतिक्रमण के बाद फिरनी फिर से खुली दिखने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार अभियान पूरे गांव चलाया जाए ताकि गांव की अन्य फिरनियों व रास्तों से भी अतिक्रमण हट सके।