फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पीने के पानी का समस्या को लेकर बुचावास के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

पीने के पानी का समस्या को लेकर बुचावास के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीने के पानी का समस्या को लेकर बुचावास के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचावास में पिछले 20 दिनों से पेयजल संकट गहरा रहा है। पानी के कमी के कारण ग्रामीण परेशान हैं और दो किलोमीटर दूर से पानी लाने में मजबूर हैं। शुक्रवार को परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके रीडर देशराज को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कृष्ण, मेवा, सरोज, अंगूरी, रूपा, बाला, विद्या, लाली, रामरती ने बताया कि गांव में दो बोर हैं। इनमें से एक बोर की मोटर खराब पड़ी है और दूसरी मोटर प्रेशर कम फेंक रही है जिस कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। उन्होंने बताया कि 300 से 400 घर पानी की कमी से प्रभावित हो रहे हैं। लोग 300 रुपये में पानी का टैंकर गिरवाने को मजबूर हैं। गरीब लोगों दो किलोमीटर से ऊंट गाड़ी और साइकिल पर पानी ला ना पड़ रहा है। छह महीने पहले नई मोटर लगाई गई थी जोकि 20 दिन से खराब पड़ी हुई है। इस संबंध में सरपंच को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र से शीघ्र इस मोटर को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंडर लेकर मोटर को ठीक करवाई जाए ताकि लोगों को पानी से हो रही परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed