फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सतनाली में इंटरसिटी का ठहराव नहीं दिया तो 3 मार्च से धरना

सतनाली में इंटरसिटी का ठहराव नहीं दिया तो 3 मार्च से धरना

Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
सतनाली में इंटरसिटी का ठहराव नहीं दिया तो 3 मार्च से धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने रेल संघर्ष समिति सदस्यों के साथ मिलकर महाप्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। रेलवे अधिकारियों को चेतावनी दी कि 2 मार्च तक मांग पूरी नहीं हुई तो 3 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि सतनाली कस्बे के रेलवे स्टेशन से हरियाणा और राजस्थान के सैनिक बाहुल्य करीब 80 गांवों के यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। यहां लंबे समय से मांग के बावजूद 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी का ठहराव नहीं दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के सैंकड़ों यात्रियों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह रेलवे बोर्ड, रेलवे अधिकारियों को सतनाली रेलवे स्टेशन पर उक्त गाड़ी के ठहराव के लिए कई पत्र लिख चुके है। 24 जनवरी 2018 को जीएम टीपी सिंह ने भी वार्षिक निरीक्षण के समय उक्त गाड़ी का सतनाली स्टेशन पर ठहराव का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अभी तक गाड़ी का ठहराव यहां नहीं दिया गया है। सतनाली स्टेशन पर सुविधाओं का नितांत अभाव है। दो मार्च तक मांग पूरी करने पर कार्रवाई नहीं होगी तो तीन मार्च से क्षेत्रवासियों को अनिश्चिकालीन धरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed