फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ‘गुरु के बिना लक्ष्य तक पहुंच पाना असंभव’

‘गुरु के बिना लक्ष्य तक पहुंच पाना असंभव’

Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
‘गुरु के बिना लक्ष्य तक पहुंच पाना असंभव’
‘गुरु के बिना लक्ष्य तक पहुंच पाना असंभव’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को शिक्षक धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया गया। राव नेतराम स्कूल सलीमपुर में स्पून रेस, रस्सी कूद व बैडमिंटन आदि कई खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विक्रम डीपी, संदीप व संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
मोहल्ला चौधरीयान स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय चेयरमैन हितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत में गुरु-पूजा की संस्कृति काफी पुरानी है। इतना ही नहीं हिंदु धर्म में तो भगवान से पहले गुरू की पूजा की जाती है। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि गुरू के बिना किसी भी लक्ष्य तक पहुंच पाना संभव नहीं है। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार, अवनीश सैनी, नेहा सोनी, शिखा, भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाटक से किया शिक्षक की महिमा का वर्णन
बाबा खेता नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहमा में बच्चों ने नाटकों के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक शिक्षक के कर्तव्यों के बारे में प्रकाश डाला। संस्था के चैयरमैन ने शिक्षकों को अपना कार्य ईमानदारी और संयम से करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश यादव, जसवंत सिंह आदि सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक बच्चे के जीवन का निर्माता होता
सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में शिक्षक दिवस समारोह में सैनी सभा के उपप्रधान संजय सैनी मुख्यातिथि थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर चंद्रमोहन एयू स्माल सेविंग बैंक के मैनेजर व रामौतार प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। प्रधानाचार्य नेतराम सैनी ने कहा कि अध्यापक बच्चे के जीवन का निर्माता होता है। हुकमचंद सैनी ने कहा अध्यापक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। इस मौके पर संजय सैनी लोकराम, मोहरसिंह, माया सैनी, वीनू शर्मा, कमलेश सैनी, नवीन, दीपक, दिनेश कुमार, हरिमोहन, दयानंद सैनी, बलवंत सैनी आदि मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता में सपना प्रथम
मोहल्ला राव का स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। प्रबंधक भीमसेन शर्मा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्ण सर्वपल्ली के जन्म दिवस ‘आज मेरा शिक्षक-मेरा गौरव विषय’ पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सपना प्रथम, नीलम द्वितीय और बिट्टूू तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता में सौरव और नेहा तथा सीनियर वर्ग में रितिका और ममता ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
‘समृद्ध भारत-शिक्षक का एक रोल’
गुरू द्रोणाचार्य शिक्षण संस्थान ढाणी किरारोद में शिक्षक दिवस पर ‘समृद्ध भारत-शिक्षक का एक रोल’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि भारत समृद्ध था, समृद्ध है और यदि इसी प्रकार नागरिक कर्तव्यों का पालन करते रहे तो देश समृद्ध रहेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मक्खनलाल तंवर ने बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाए। शिक्षाविद् बलवंत कुमार ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डीएसओ प्रदीप कुमार ने बच्चों व प्रवक्ताओं को किसी भी भ्रांति व अफवाह में न फंसकर कर्तव्य पालन करने के लिए प्रेरित किया।

डीएवी स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस पर कक्षा तीसरी व चौथी कक्षा के बीच पोस्टर बनाओ, पांचवीं व छठी कक्षा के बीच गायन प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि समाज व देश का निर्माता सच्चे अर्थों में एक शिक्षक ही होता है। इसके अलावा सीएल स्कूल, ओम इंटरनेशनल स्कूल, लार्ड कृष्णा स्कूल सिहमा, आरपीएस सहित अनेक शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed