फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   173 registered in the employment fair, 35 youth were selected.

Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार मेले में 173 ने कराया पंजीकरण, 35 युवाओं का हुआ चयन

Fri, 27 Mar 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
173 registered in the employment fair, 35 youth were selected.
फोटो संख्या:51 शहर ​स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद कंपनी प्रतिनि​धि
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 173 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 35 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य प्रो. विजय यादव व जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत उपस्थित रहे। प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रो. अलका ने सभी का स्वागत किया। मेले में कुल 173 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें 85 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया। इनमें 35 अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयन पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने कहा कि हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कहा कि रोजगार मेले क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अवसर है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों एवं पास आउट छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न कंपनियों से रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रो. अलका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं से अवगत कराते हैं व उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि मेले में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, रमाया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड रोहतक, डेगानिया मेडिकल डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड मानेसर व सोना कोमस्टर प्राइवेट लिमिटेड मानेसर सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed