फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हरियाणा शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी ककक

हरियाणा शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी ककक

Mon, 29 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी ककक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का अनिश्चितकालीन धरना 43वें दिन भी जारी रहा। रविवार को शिक्षामंत्री की सदबुद्धि की कामना को लेकर कर्मचारियों ने धरना स्थल पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया। धरने पर शीला, मंजू, रत्नी, बिरेंद्र, जितेंद्र कुमार धरने पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुजान मालड़ा ने कहा कि रविवार को धरने का 43वां दिन चल रहा है। लेकिन जिला प्रशासन एवं हरियाणा सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही। इसी बात को लेकर कर्मचारियों ने आज धरना स्थल पर शिक्षामंत्री की सदबुद्धि के लिए हवन किया है। उन्होंने कामना की है कि इस हवन के माध्यम से हरियाणा सरकार एवं शिक्षामंत्री अपनी हठधर्मिता को छोड़कर कर्मचारियों की 21 सूत्री मांगों पर विचार करने की सदबुद्धि मिले। इस अवसर पर सत्यनारायण, ओमप्रकाश यादव, गुलजारीलाल, धर्मपाल प्रधान, राजकुमार लावणिया, जयसिंह, रामनिवास आकोदा, मुकेश कुमार, सुनील, लेखराम, अजीत सिंह, लीलाराम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed