{"_id":"597cd3f34f1c1b3d148b470c","slug":"171501352947-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता पुरस्कार जवान का गांव में पहुंचने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरता पुरस्कार जवान का गांव में पहुंचने पर किया स्वागत
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरता पुरस्कार जवान का गांव में पहुंचने पर किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान अनिल कुमार को राष्ट्रपति ने 19 जनवरी 2017 को वीरता पुरस्कार से नवाजा था। वीरता पुरस्कार जवान का शनिवार को उनके पैतृक गांव सुजापुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
ग्रामीणों ने कहा कि अनिल कुमार ने वीरता पुरस्कार लेकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। बताया कि 2010 में झारखंड में बड़बड़ थाना क्षेत्र में लाड़ गांव में माओवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स से उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान माओवादियों ने सीआरपी की 134 बटालियन पर पीछे से हमला कर दिया। इस पर सिपाही अनिल कुमार ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए भीषण गोलीबारी कर माओवादियों का सफाया कर दिया। इसके लिए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 19 जनवरी 2017 को वीरता पुरस्कार दिया था। समान लेकर शनिवार को गांव पहुंचने पर अनिल का गांव के नागरिक सतबीर यादव, समाज सेवी तेजप्रकाश चंदपुरा, रामबीर, मास्टर सुधीर, जगबीर सुजापुर आदि लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।