{"_id":"597b8ae04f1c1b09738b4600","slug":"171501268704-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसनौता गोशाला में गो-उत्सव 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसनौता गोशाला में गो-उत्सव 31 को
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसनौता गोशाला में गो-उत्सव 31 को
अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। श्री देवनारायण गोशाला मूसनौता में नौवां विशाल गो-उत्सव 31 जुलाई को सुबह नौ बजे से महा मंडलेश्वर बाबा बलदेवदास महाराज और बाबा भोलानाथ महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। इसमें सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक और समाज सेवी रामसिंह जांगड़ा नांगल दुर्ग होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव करेंगे। इस मौके पर भजन गायक नरदेव बेनीवाल और प्रियंका चौधरी की पार्टी प्रस्तुति देगी। यह गोशाला नौ वर्षों से गांव मूसनौता की पंचायती भूमि पर गांवों मूसनौता, नांगल दुर्ग, नया गांव, इस्लामपुरा, पांचनौता के ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग से चलाई जा रही है। इस गोशाला में 700 गायों के रख रखाव का प्रबंध है। अभी तक यह गोशाला सरकारी अनुदान से वंचित थी। अब सरकार की योजना के तहत और निजामपुर ब्लॉक के बीडीपीओ दीपक यादव के प्रयासों से ग्राम पंचायत मूसनौता द्वारा 50 एकड़ भूमि गोशाला के नाम दान देकर गो-आभ्यारण बनाना प्रस्तावित है।