{"_id":"5cb37757bdec226dae66aec0","slug":"161555265367-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की बहादुरी को शिक्षा मंत्री ने बताया मोदी सरकार की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की बहादुरी को शिक्षा मंत्री ने बताया मोदी सरकार की उपलब्धि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने रविवार को आंबेडकर जयंती के सामाजिक कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। डॉ. बीआर आंबेडकर पर कुछ सेकेंड बोलने के बाद करीब नौ मिनट तक सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सेना की बहादुरी को मोदी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमले किए।
डॉ. आंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उरी हमले में हमारे 18 जवानों की शहादत हुई। 28 सितंबर 2016 को बहादुर फौज ने पाकिस्तान में दस किलोमीटर अंदर घुसकर 118 आतंकियों को मारा। पुलवामा हमले में हमारे 40 सैनिक शहीद हुए। इमरान खान के जिले में हमारी सेना ने एयर स्ट्राइक करते हुए 350 आतंकी मारे। विंग कमांडर अभिनंदन सिंह ने पाकिस्तान के अंदर जाकर अमेरिका के बने एयर क्राफ्ट को मार गिराया। शिक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग षड्यंत्र करते हैं। नरेंद्र मोदी से लाश दिखाने की मांग करते हैं।
डॉ. बीआर आंबेडकर सभा के प्रधान सुंदरलाल जोरासियां ने अतिथियों को पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर कृष्ण कुमार, नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक रहे। इस मौके पर बिश्म्बर दयाल मालड़ा ,सूबेदार मेजर छाजूराम जोरासियां, पन्नी लाल माजरा ने एक लाख रुपये दान दिए। समारोह में 150 प्रतिभावान छात्रों, सेवानिवृत्त और नवनियुक्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।