फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोडवेज ने लागू किया रोटेशन सिस्टम,एक चालक 225 किलोमीटर चलाएगा रोजाना बस

रोडवेज ने लागू किया रोटेशन सिस्टम,एक चालक 225 किलोमीटर चलाएगा रोजाना बस

Fri, 30 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने लागू किया रोटेशन सिस्टम,एक चालक 225 किलोमीटर चलाएगा रोजाना बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। ओवर टाइम खत्म होने के बाद रोडवेज ने चालकों-परिचालकों के लिए रोटेशन सिस्टम लागू कर दिया है। इसके तहत एक चालक को रोजाना करीब 225 किलोमीटर बस चलाना होगा। रोडवेज की 141 बसों में 131 बसें ऑन रूट है। जीएम रोडवेज राजीव नागपाल ने बताया कि चालकों-परिचालकों की आठ घंटे की ड्यूटी के अनुसार रोटेशन बनाकर लागू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि लंबे रूटों को छोड़कर सभी रूटों पर कर्मचारियों की आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। नया रोटेशन लागू करने से लोकल और लंबी दूरी के रूटों में बदलाव किया गया है। लोकल रूटों पर यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसें संचालित की जा रही हैं। जीएम ने बताया कि रोटेशन और रूटों के बारे में विभाग को सूचना भेज दी है। अप्रूवल मिलने के बाद इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सप्ताह रोडवेज विभाग ने चालकों-परिचालकों का ओवर टाइम बंद कर दिया था। इससे बस सेवा लंबे और लोकल रूटों पर प्रभावित हुई थी। इसके बाद रोडवेज ने सुबह की लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के समय में बदलाव कर दिया था। दूसरी ओर नारनौल डिपो ने जयपुर-दिल्ली मुद्रिका सेवा बंद कर दी थी। पहले नारनौल डिपो की बसें नारनौल से जयपुर फिर जयपुर से दिल्ली और नारनौल आती थी। अब रोडवेज से सीधे नारनौल से जयपुर आवागमन हो रहा है। चालकों-परिचालकों की ड्यूटी दो शिफ्टों में चल रही है। हालांकि इसके बाद भी अभी यात्रियों को पूरी सहूलियतें नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


104 रूटों पर चलती थी बसें, जो अब 92 पर चल रही हैं
नारनौल-चंडीगढ़ वाया दिल्ली, नारनौल-चंडीगढ़ वाया रोहतक व नारनौल-अमृतसर वाया-अंबाला-दिल्ली रूट, महेंद्रगढ़-नारनौल-जयुपर रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नारनौल-दिल्ली-झुंझुनूं में बदलाव कर दिया गया है। यह रूट 828 किलोमीटर लंबा था और ओवर टाइम लगता था। अब इसमें आठ घंटे को ध्यान में रखकर सीधी बस सेवा कर दी गई है। इसी प्रकार अन्य कई रूटों पर भी सीधी सेवा की गई है। पहले रोडवेज की 131 बसें करीब 48788 किलोमीटर रोजाना चलती थी। अब 38184 किलोमीटर चल रही हैं। ऐसे में बसें करीब 10626 किलोमीटर पहले से कम चल रही हैं। रोडवेज विभाग के अनुसार पहले रोडवेज की जो बसें 104 रूटों पर चलती थी, वे अब 92 रूटों पर चल रही हैं।



नहीं मिलेगा ओवर टाइम, परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग रहेगा अलर्ट
नारनौल। ओवर टाइम समाप्त होने के बाद वीरवार को चंडीगढ़ में प्रदेश के सभी रोडवेज के जीएम के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की। सभी जीएम ने अपने डिपो के बारे में जानकारी दी। नारनौल डिपो के जीएम राजीव नागपाल ने ओवर टाइम को लेकर बसों के संचालन में किए गए बदलाव, रोटेशन सिस्टम, राजस्व लाभ-हानि समेत अन्य ब्योरा बैठक में रखा। उन्होंने बताया कि बैठक ओवर टाइम नहीं देने का फैसला जारी रखा है। दूसरा दो दिसंबर को एसआई की परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां रखने के निर्देश मिले हैं। जीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान ओवर टाइम के बजाय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखने के निर्देश मिले है। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed