फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रात्रि प्रवास: फीडर बदलने में तीन माह लगने की बात पर ग्रामीण नाराज

रात्रि प्रवास: फीडर बदलने में तीन माह लगने की बात पर ग्रामीण नाराज

Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रात्रि प्रवास: फीडर बदलने में तीन माह लगने की बात पर ग्रामीण नाराज
रात्रि प्रवास: फीडर बदलने में तीन माह लगने की बात पर ग्रामीण नाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
गांव देवास में वीरवार को जिला प्रशासन ने रात्रि प्रवास के दौरान जन परिवेदना शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गांव पहुंचने पर महिला सरपंच रीना देवी ने डीसी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की 65 शिकायतें रखीं। करीब 52 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। एक्सईएन के बिजली का फीडर बदलने में तीन महीने का समय लगने की बात पर ग्रामीण नाराज हो गए। शिकायतों में बिजली, पानी, राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड से नाम कटने, उज्ज्वला योजना के तहत बिजली कनेक्शन, बीपीएल परिवार को मिलने वाले 100-100 गज प्लाट संबंधित शिकायतें आई थीं। ग्रामीणों को महेंद्रगढ़ की बेटियां नामक एक फिल्म भी दिखाई गई।

एक्सईएन के जवाब का किया विरोध
गांव डुलाना और देवास के ग्रामीणों ने परिवेदना शिविर में शिकायत दी थी कि बुचोली, डुलाना, सूरजनवास और देवास गांव का फीडर पहले महेंद्रगढ़ फीडर से जुड़ा था। 30 अप्रैल से इसको बवानियां फीडर से जोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस काम को करने में तीन खंभों की आवश्यकता होगी। इस पर बिजली निगम के एक्सईएन बुधराम पंवार ने तीन महीने में जोड़ने की बात कही। तभी पीछे खड़े ग्रामीण गुस्सा गए और मंच की तरफ आने लगे। थाना प्रभारी और पुुलिस कर्मचारियों ने उनको बीच में रोक लिया। इसके बाद केवल दो लोगों को उपायुक्त से बात करने के लिए जाने दिया गया। डुलाना के सरपंच प्रतिनिधि परमजीत ने कहा कि तीन छोटे से काम के लिए तीन महीने नहीं दिए जा सकते। यह काम 10 से 15 दिन में करवाए जाएं। इस पर उपायुक्त ने कहा कि सरपंच प्रतिनिधि नहीं महिला सरपंच स्वयं आकर समस्या बताए। महिला सरपंच भी मौके पर ही थी। उसने बिजली की समस्या के बारे में अवगत कराया। उपायुक्त ने शुक्रवार सुबह बैठकर बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन


दिव्यांग बिमला ने मांगी आर्थिक सहायता
गांव देवास निवासी दिव्यांग बिमला सरकती हुई स्टेज पर जाने का प्रयास किया किंतु उपायुक्त ने उनके लिए कुर्सी और माइक वहीं पहुंचाने के आदेश दिए। बिमला ने बताया कि वह दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग है। न तो उसके पास साइकिल है और न ही उसे आर्थिक सहायता मिली। उपायुक्त ने रेडक्रास सोसायटी के सचिव को कल सुबह ही साइकिल देने के आदेश दिए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि आर्थिक सहायता का सरकार की तरफ से कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रखीं मांगे
अटेली भालखी रास्ते को पक्का करवाने, ढाणियों में बिजली कनेक्शन पहुंचाने, एससी कम्यूनिटी हॉल बनाना, 33 केवी सब स्टेशन बनाए जाने, पुरानी पेयजल लाइन खुदवाकर नई पेयजल लाइन डलवाने, गांव में करीब 15-17 गलियां कच्ची हैं उनको पक्का करवाने समेत करीब 22 सूत्रीय मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया।


ये रहें उपस्थित
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, एसडीएम उत्तम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया, खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र श्योराण, खंड शिक्षा अधिकारी अटेली राजेंद्र यादव, एक्सईएन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी रणजीत सिंह मलिक, एसई बिजली निगम नवीन वर्मा, बीडीपीओ निशा तंवर, सीईओ दीपक यादव, सीडीपीओ पुष्पा यादव, डॉ. प्रतीक यादव, डीपीआर ऊषा रानी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed