फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नेशनल हाइवे पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लगा जाम

नेशनल हाइवे पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लगा जाम

Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। राजपूत समाज की करणी सेना ने पद्मावत फिल्म को लेकर बुधवार को रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन में सैकड़ों युवा एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर विरोध जुलूस निकाला। विरोध जुलूस के कारण कुछ समय के लिए वाहनों को आवागमन बंद हो गया। आवागमन बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। करनी सेना के खंड प्रभारी सतपाल चौहान के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने फिल्म निदेशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए करणी सेना के खंड प्रभारी सतपाल ने कहा कि पद्मावत फिल्म में पद्मावत का जो रोल दिखाया जा रहा है इससे आने वाली पीढ़ी को गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावत पर बेशक रिलीज करने के आदेश कोर्ट ने दिए हों। हम अपने आन, बान व शान के खिलाफ बनी फिल्म पद्मावत के खिलाफ हम अपनी नाराजगी जताते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पैसों की कमाई के लिए इतिहास को गलत दर्शाना कहां का न्याय है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि विरोध शांति प्रिय करना है। किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना है। देश की संपत्ति हमारी संपत्ति है। विरोध केवल फिल्म चलाने को लेकर है। इसको हम चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed