फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अब बिना एंट्री फीस होंगे निजी संस्था के नेशनल गेम

अब बिना एंट्री फीस होंगे निजी संस्था के नेशनल गेम

Sat, 20 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अब बिना एंट्री फीस होंगे निजी संस्था के नेशनल गेम
अब बिना एंट्री फीस के होंगे निजी संस्था के नेशनल गेम
विज्ञापन

नारनौल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होने वाले नेशनल गेम पहले दिन शुरू नहीं हो पाये। इन गेमों की एंट्री फीस पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने आयोजन पर रोक लगा दी थी। अब आयोजक इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से एंट्री फीस के नाम पर कोई शुल्क नहीं लेंगे।

आयोजकों ने शुक्रवार को एसडीएम को एंट्री फीस न लेने का पत्र सौंपा। इसके बाद एसडीएम जगदीश शर्मा ने अपनी दो पेज की जांच रिपोर्ट डीसी डा. गरिमा मित्तल को प्रेषित कर दी। रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने अब आयोजकों को प्रतियोगिता करवाने की अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि एक संस्था नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 19 से 21 जनवरी तक नेशनल गेम करने का प्रचार प्रसार किया था। 19 जनवरी को रिपोर्टिंग दिन तय किया गया था। प्रतियोगिता की एंट्री फीस व संस्था की मान्यता को लेकर पिछले दो दिनों से इन गेमों पर सवाल उठ रहे थे। जिसके कारण शुक्रवार तक स्टेडियम में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा और ना ही संस्था के आयोजक स्टेडियम में नजर आये। गेम कराने वाली संस्था ने नारनौल के कई बड़े स्कूलों में पत्र भेजकर उक्त तिथियों को ताइक्वांडो, क्रिकेट, योगा, खो-खो, कबड्डी, एथेलेटिक्स, कराटे व किक बाक्सिंग जैैसे गेम्स होने की बात कही थी। नारनौल के विभिन्न स्कूलों में संस्था द्वारा लिखे पत्र के साथ भेजे चार्ट में गेम्स का जो शेड्यूल जारी किया था, उसमें प्रति विद्यार्थी प्रति गेम 1500 रुपये की एंट्री फीस निर्धारित थी। गेम्स करवाने वाली संस्था के लेटर हेड पर ना तो रजिस्टर्ड और ना ही हरियाणा या भारतीय ओलंपिक संघ जैसी सरकारी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त का जिक्र किया गया था। इसके कारण नारनौल की खेल संस्थाओं ने क्षेत्र के खिलाड़ियों के अलावा इसमें बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ धोखा बताकर इस मामले में जिला प्रशासन से मिलकर इसकी जांच करवाने तथा इस पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन

संस्था को गेम करवाने की अनुमति दी है। यदि अब भी संस्था द्वारा किसी खिलाड़ी से एंट्री फीस वसूलती हो तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गरिमा मित्तल, डीसी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed